Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
05-Mar-2026

SIR- फाइनल लिस्ट पब्लिश होने के बाद 2 लोगों ने सुसाइड किया पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी और दक्षिण 24 परगना जिलों में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की फाइनल लिस्ट जारी होने पर दो लोगों ने सुसाइड कर लिया। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने इन घटनाओं के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराते हुए भाजपा के साथ साजिश का आरोप लगाया। पार्टी ने दावा किया कि SIR से जुड़े तनाव के कारण अब तक राज्य में 110 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण 24 परगना के घोलपाड़ा में 44 साल के रफीक अली गाजी का नाम लिस्ट में अंडर एडजुडिकेशन कैटेगरी में था जिससे वे तनाव में थे। वहीं जलपाईगुड़ी में 62 साल के मोमो विक्रेता गौरांग दे का नाम 28 फरवरी को पब्लिश लिस्ट की डिलीटेड कैटेगरी में आने के बाद वे काफी चिंतित थे। इजराइल-ईरान जंग के बीच बंकर में शादी ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल हमले का आज छठा दिन है। इजराइली और अमेरिकी सेनाओं ने गुरुवार को भी ईरान के अहम ठिकानों पर मिसाइलें दागीं। ईरान के इजराइल और गल्फ देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों के साथ अन्य जगहों पर भी हमले जारी हैं।28 फरवरी को शुरू हुई इस जंग में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई की मौत हो चुकी है। अमेरिका-इजराइल तीन दिन में 2000 से ज्यादा बम गिरा चुके हैं। इससे ईरान में 1045 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच मिशा नाम के एक शख्स ने बुधवार को इजराइल के तेल अवीव स्थित एक भूमिगत बम शेल्टर में शादी की। इस दौरान अपनी दुल्हन लियोर के चेहरे पर घूंघट डाला। यह शादी पहले पेटाह टिकवा में होने वाली थी लेकिन जंग की वजह से इसे बम शेल्टर में शिफ्ट किया गया। मिशा ने कहा- हालात कैसे भी हों नई शुरुआत होनी चाहिए। जिंदगी रुकना नहीं चाहिए। राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों की घोषणा की राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को 6 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम को दोबारा उम्मीदवार बनाया है। दोनों वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं। पार्टी ने हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध और हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। अनुराग कांगड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं। उन्हें हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का करीबी माना जाता है। तेलंगाना की दूसरी सीट के लिए कांग्रेस ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के करीबी माने जाने वाले वीम नरेंद्र रेड्डी को मैदान में उतारा है। तमिलनाडु में स्टालिन की पार्टी DMK ने कांग्रेस को एक राज्यसभा सीट दी है। DMK-कांग्रेस में सीट शेयरिंग तय तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) और कांग्रेस पार्टी में बुधवार को सीट बंटवारे पर मुहर लग गई। DMK ने कांग्रेस को 28 सीट दी हैं। इसके अलावा पार्टी को एक राज्यसभा सीट भी दी गई है। पार्टी नेताओं के अनुसार यह फैसला DMK अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. सेल्वपेरुंथगई के बीच हुई बैठक में लिया गया। राजस्थान में पारा 40°C के करीब MP में 37°C पहुंचा देशभर में मौसम ने एक बार फिर अलग-अलग तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में तेज गर्मी होने लगी है जबकि पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मार्च की शुरुआत के साथ ही मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। अरब सागर में एंटी साइक्लोन बनने के कारण राजस्थान में तेजी से गर्मी बढ़ने लगी तापमान भी बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है।