Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
21-Feb-2026

AI समिट हंगामा- भाजपा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन राहुल के काफिले को काले झंडे दिखाए कांग्रेस के AI समिट में हंगामा करने के विरोध में भाजपा आज दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रही है। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ‘कांग्रेस-राहुल गांधी = गद्दार’ ‘देशद्रोही राहुल गांधी माफी मांगे’ के पोस्ट लेकर विरोध कर रहे हैं। इधर कांग्रेस नेता आज महाराष्ट्र के भिवंडी पहुंचे हैं। उनकी यहां 2014 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खिलाफ अपनी विवादास्पद टिप्पणी मामले में पेशी है। राहुल गांधी का काफीला जब कोर्ट की ओर बढ़ रहा था तब भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए। मणिपुर के इंफाल वेस्ट में उग्रवादी गिरफ्तार मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले में प्रतिबंधित संगठन कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (PSC) के सदस्य को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि एक और अभियान में इंफाल ईस्ट जिले से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए। बरामद सामान में एक .303 राइफल मैगजीन सहित एक .22 राइफल एक 9 एमएम सबमशीन गन मैगजीन सहित दो हैंड ग्रेनेड एक इम्प्रोवाइज्ड बम (IED) एक एमके-1 ग्रेनेड और विभिन्न कैलिबर की 57 गोलियां शामिल हैं। सिल्वा का राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। बैठक में कई ट्रेड डील पर मुहर लग सकती है। MP में 20 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट देश के कई हिस्सों में आज से मौसम में बदलाव दिखा है। मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और टर्फ की एक्टिविटी की वजह से 4 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट है। एक दिन पहले भी 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। राजस्थान में तापमान चढ़ने के साथ ही सर्दी घटने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहेगा। तापमान बढ़ने से दिन में गर्मी बढ़ेगी। 20 फरवरी को 6 शहरों का दिन का तापमान 30°C से ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 11°C से 17°C के बीच है। ट्रम्प ने सभी देशों पर 10% नया टैरिफ लगाया अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ रद्द करने के फैसले के 3 घंटे के अंदर डोनाल्ड ट्रम्प ने दुनियाभर पर 10% ग्लोबल टैरिफ लगा दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि वह आज एक आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे जिसके तहत 10% का ग्लोबल टैरिफ लगाया जाएगा। इससे पहले शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ग्लोबल टैरिफ को अवैध बताते हुए रद्द कर दिया था।