ईरान भी कर रहा युद्ध की तैयारी! खामेनेई बोले- हम समंदर में ही डुबो देंगे अमेरिकी जंगी बेड़ा ईरान भी कर रहा युद्ध की तैयारी! अमेरिका और ईरान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है. अब ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि उनके पास ऐसे हथियार हैं जो अमेरिकी जंगी बेड़ा तो तबाह कर सकते हैं. वहीं ईरान के इस बयान से सप्ष्ट हो गया है कि वो भी युद्ध की तैयारी कर रहा है और अगर अमेरिका ने हमला किया तो वह जवाबी कार्रवाई करेगा. दरअसल अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपनी सैन्य मौजूदगी अचानक बढ़ते हुए पिछले 24 घंटे में 50 से अधिक लड़ाकू विमानों की तैनाती की. AAIB का दावा-ब्लैक बॉक्स खाक हुआ महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत के मामले में एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने कहा है कि क्रैश विमान के दोनों फ्लाइट रिकॉर्डर (ब्लैक बॉक्स) आग में खाक हो गए थे।एजेंसी के मुताबिक एक रिकॉर्डर का डेटा डाउनलोड हो चुका है। ब्लैक बॉक्स बनाने वाले देश अमेरिका से सहायता मांगी है। ब्लैक बॉक्स जलने के दावे पर NCP (शरद) के विधायक और अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने कहा कि ब्लैक बॉक्स भीषण आग और धमाकों से सुरक्षित रह सकता है लेकिन महाराष्ट्र की राजनीति से नहीं। आरोपी के पिता बोले-नादानी में बेटे से गलती दिल्ली में 3 फरवरी को हुए कार एक्सीडेंट मामले में आरोपी के पिता का बयान सामने आया है। नाबालिग आरोपी के पिता ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि जब यह घटना हुई तब वह शहर से बाहर थे। उनके बेटे ने नादानी में कार की चाबियां ले ली होंगी। अगर मैं दिल्ली में होता तो शायद यह घटना नहीं होती।पिता ने आगे कहा कि इस घटना से वह बेहद शर्मिंदा हैं। उन्होंने पीड़ित की मां को मैसेस भी भेजा है। अब सच्चाई को नहीं बदला जा सकता है लेकिन वे उस मां के दर्द को समझते हैं। मैं अपनी पूरी जिंदगी उनसे माफी मांगने को तैयार हूं।दिल्ली में 3 फरवरी को एक स्कॉर्पियो की टक्कर से 23 साल के साहिल धनेशरा की मौत हो गई थी। कार चलाने वाला नाबालिग है। TTE ने चलती ट्रेन में मेरे साथ रेप किया गोरखपुर में लड़की ने अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस के TTE पर रेप का आरोप लगाया। सेना भर्ती की तैयारी कर रही लड़की ने कहा- मैं एनसीसी सी-सर्टिफिकेट की परीक्षा देने मऊ गई थी। लौटते समय भीड़ ज्यादा होने के कारण टिकट नहीं ले सकी और AC कोच में चढ़ गई। मैं एसी कोच में खड़ी थी तभी टीटीई आए। सीट दिलाने के बहाने केबिन में ले गए और वहां रेप किया। धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो बिना टिकट यात्रा मामले में कार्रवाई करेगा। घटना रविवार रात की इंदारा और देवरिया के बीच की फर्स्ट एसी के केबिन की है। एमपी-राजस्थान समेत 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट उत्तर और मध्य भारत पर अगले 36 घंटों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर होगा। इसके कारण मध्य प्रदेश राजस्थान हरियाणा पंजाब समेत 9 राज्यों में बारिश आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट है।मध्य प्रदेश में 2 साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मौसम में बदलवा आया है। इस वजह से मिनिमम टेम्परेचर में बढ़ोतरी आई है। राज्य के 22 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है।