Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
18-Feb-2026

बजट की सत्ताधारी नेताओं ने की सराहना तो विपक्षी नेताओं ने बताया लोक लुभावना बालाघाट में शुरु होगा कस्टम मिलिंग का कार्य 38 राइस मिलर्स ने दी सहमति पुलिस का ऑपरेशन शिकंजा क्राइम सर्जरी से 68 बदमाश हिरासत में मध्यप्रदेश सरकार के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को आम बजट प्रस्तुत किया। इस बजट की सत्ताधारी नेताओं ने जहां सराहना की है। वहीं विपक्षी नेताओं ने इसे लोक लुभावना बजट बताया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व बैहर विधायक संजय उइके ने इसे जनविरोधी और दिशाहीन बजट बताया। प्रदेश की जनता को इस बजट से काफी उम्मीदें थी। लेकिन सरकार ने एक बार फिर खोखली घोषणाओं का पुलिंदा परोस दिया। बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे ने इस बजट को जनता के साथ छलावा बताया है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल धुवारे ने इस बजट चहुमुंखी विकास का बजट बताया है। बजट में किसानों व्यापारियों बेरोजगारों सहित सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान की कस्टम मिलिंग का कार्य जिले में शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा। जिले के 38 राइस मिलर्स ने मिलिंग के लिए अपनी सहमति दे दी है। बुधवार को कलेक्टर मृणाल मीना ने धान की कस्टम मिलिंग के लिए जिले के राइस मिलर्स से चर्चा की बैठक में राइस मिलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद ठाकरे ने धान की कस्टम मिलिंग में आने वाली समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने आश्वस्त कराया कि मिलर्स द्वारा शीघ्र ही मिलिंग का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। फिलहाल 38 मिलर्स ने कस्टम मिलिंग के लिए अनुबंध करने की अपनी सहमति दे दी है। पुलिस ने 17-18 फरवरी की रात्रि पूरे जिले में ऑपरेशन शिकंजा अभियान चलाया। रातभर चेकिंग और अपराधियों को पकडऩे का कार्य किया गया। इस क्राइम सर्जरी में पुलिस ने 68 बदमाशों को हिरासत में लिया। 130 से अधिक बदमाशों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। इस अभियान में दो सैकड़ा से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान रात भर गश्त करते रहे इस विशेष काम्बिंग गश्त के दौरान अलग-अलग थानों में लूट चोरी मारपीट अवैध वसूली चाकूबाजी महिला संबंधी अपराध सहित अन्य अपराधों से जुड़े गंभीर मामले में फरार चल रहे अपराधियों को दबिश देकर पकड़ा गया। प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे किसानों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जनपद पंचायत लांजी के ग्राम पंचायत मोहझरी के किसान मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई। किसानों का कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर फसल बोई थी लेकिन अतिवृष्टि और कीट प्रकोप के कारण पूरी फसल बर्बाद हो गई। फसल नुकसान के बाद अब परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। पीडि़त किसानों ने आरोप लगाया कि सेवा सहकारी समिति द्वारा उन पर ऋण वसूली का दबाव बनाया जा रहा है और जबरन कर्ज चुकाने के लिए कहा जा रहा है। जबकि कृषि और राजस्व विभाग द्वारा फसल क्षति का आकलन कर प्रकरण शासन को भेजा जा चुका है पूज्य सिंधी पंचायत समिति बालाघाट के अध्यक्ष पद के लिये 24 फरवरी को मतदान कराया जाना है। चुनाव को लेकर १६ फरवरी से नामांकन फार्म प्राप्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई व 18 फरवरी बुधवार को नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि दोपहर 3 बजे तक थी। अध्यक्ष पद के लिये तीन अभ्यर्थियों ने नामांकन जमा किया है। इसमें गोपालदास आडवानी अमरलाल मंगलानी (निरंकारी) व सुरेशचंद रंगलानी शामिल है। इस संबंध में निर्वाचन अधिकारी रमेश रंगलानी ने बताया कि नामांकन पत्र की जांच 19 फरवरी को 11 बजे से 1 बजे तक की जावेगी व नाम वापसी की तिथि 20 फरवरी को 11 से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है। 24 फरवरी को स्थानीय सिंधु भवन में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक मतदान किया जाएगा व तत्पश्चात मतगणना कर परिणामों की घोषणा की जावेगी। लांजी क्षेत्र के ग्राम सिंगोला व देवलगांव के किसानों ने रबी फसल के लिए टेल तक पानी मिलने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान किसानों ने कहा कि सिंचाई विभाग द्वारा रबी फसल के लिये नहर से पानी नहीं दिया जा रहा है। जिससे फसलें प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व में ११ फरवरी को कलेक्टर व सिंचाई विभाग के अधिकारी को सिंगोला में रबी फसल के लिये अभी तक पानी नहीं दिए जाने पर पानी प्रदाए किये जाने गुहार लगाई थी। लेकिन मांगों पर कोई अमल नहीं किया गया। सिंगोला देवलगांव के किसानों को पूर्व में रोटेशन पद्धति से हमेशा पानी मिलता था। कलेक्टर बालाघाट के निर्देशन पर जिला कमाडेड के आदेशानुसार आज आपदा प्रबंधन की टीम द्वारा लामता तहसील परिसर में आपदा प्रबंधन विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें राजस्व विभाग महिला बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य लोगों को विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सतर्क रहने एवं बचाव के उपायों की जानकारी देना था विशेषज्ञों द्वारा बाढ़ भूकंप आगजनी आकाशीय बिजली एवं सर्पदंश जैसी आपदाओं के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों पर विस्तार से जानकारी दी गई। क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं और आगामी रणनीतियों को लेकर किसान कांग्रेस लालबर्रा के तत्वावधान में बुधवार 18 फरवरी को कृष्णा लॉन (रेस्ट हाउस के सामने) में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में न केवल संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया बल्कि नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत कर भी किया गया ​कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत बालाघाट के अध्यक्ष सम्राट सिंह सरस्वार ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अशोक सिंह सरस्वार उपस्थित रहे।