Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
03-Mar-2026

ईरान के 500 साल पुराने महल पर इजराइल का हमला इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग का आज चौथा दिन है। इस बीच इजराइल ने ईरान के 500 साल पुराने गोलिस्तान पैलेस पर हमला किया है। हमले में इसका कुछ हिस्सा डैमेज हो गया लेकिन वहां रखी गई कीमती और ऐतिहासिक चीजों को पहले ही सुरक्षित जगह पर रख दिया गया था इसलिए वे बच गईं। दूसरी ओर ईरान के दो ड्रोनों ने सऊदी अरब के रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। श्रीनगर में सड़कें कंटीले तारों से ब्लॉक इजराइल-ईरान जंग का आज चौथा दिन है। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के विरोध भारत का शिया समुदाय लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है। जम्मू-कश्मीर का श्रीनगर आज लगातार दूसरे दिन बंद है। खामेनेई की हत्या पर दिल्ली की चुप्पी से हैरानी कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या पर भारत सरकार की चुप्पी को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा- दिल्ली की चुप्पी हैरान करने वाली है यह तटस्थता नहीं बल्कि जिम्मेदारी से पीछे हटना है। मंगलवार को इंडियन एक्सप्रेस में पब्लिश आर्टिकल में उन्होंने लिखा- 1 मार्च को ईरान ने पुष्टि की कि उसके सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की एक दिन पहले अमेरिका और इजराइल के टारगेटेड अटैक में हत्या कर दी गई। राजनयिक बातचीत के बीच एक मौजूदा राष्ट्राध्यक्ष की हत्या अभी के अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक गंभीर दरार को दिखाती है। मथुरा में जलती होलिका से निकला पंडा होलिका की धधकती आग। लाठी लेकर चिल्लाते लोग। 25 फीट ऊंची लपटें तभी सिर पर गमछा और गले में रुद्राक्ष की माला पहने संजू पंडा नाम का शख्स वहां पहुंचता है। वह धधकती आग के बीच से दौड़ता हुआ गुजरता है। बीच में अग्नि देवता को प्रणाम करता है फिर कुछ सेकेंड में ही जलती होलिका को पार कर जाता है। उफ तक नहीं करता शरीर बिल्कुल नहीं झुलसता। यह दृश्य मथुरा में मंगलवार सुबह 4 बजे दिखा। जिसने भी यह नजारा देखा वो हैरान रह गया। देश-विदेश के 50 हजार से ज्यादा लोग बांके-बिहारी की जय का उद्घोष करने लगे। होली के बाद बारिश और बर्फबारी की संभावना उत्तराखंड में होली के बाद बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो 7 मार्च को 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इनमें उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग चमोली बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाके शामिल हैं। मध्य प्रदेश में मार्च के पहले दिन रविवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा। तेज धूप निकलने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हुई। धार गुना ग्वालियर खंडवा खरगोन श्योपुर खजुराहो मंडला नरसिंहपुर सतना सिवनी में तापमान 33°C से ज्यादा दर्ज किया गया।