Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
01-Jan-2026

भरतादेव पार्क में नववर्ष पर अवैध पार्किंग वसूली नगर निगम की नाक के नीचे भ्रष्टाचार! आस्था और उत्साह के साथ नए साल की मनाई खुशियां गौ माता को खाना खिलाएगी नगर निगम अनहोनी में लगेगा संस्कृति और परंपरा का मेला चार फाटक ओवरब्रिज पर लगे सिग्नल-हूटर का हुआ लोकार्पण नववर्ष के अवसर पर शहर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भरतादेव पार्क में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। नववर्ष का जश्न मनाने पहुंचे सैकड़ों लोगों के लिए यह स्थल मेला स्थल में तब्दील हो गया लेकिन इसी भीड़ का फायदा उठाकर कुछ स्थानीय लोगों ने खुलेआम अवैध वसूली का खेल शुरू कर दिया मौके पर मौजूद लोगों से वाहन पार्किंग के नाम पर शुल्क वसूला गया। वसूली करने वाले लोग खुद को “भरतादेव समिति” का सदस्य बताते हुए रसीद भी थमा रहे थे और दावा कर रहे थे कि उन्हें नगर निगम से पार्किंग शुल्क वसूलने की अनुमति प्राप्त है। हालांकि जब इस पूरे मामले पर नगर निगम अधिकारियों से जानकारी ली गई तो उन्होंने साफ तौर पर ऐसे किसी भी समिति के गठन या पार्किंग शुल्क वसूली की अनुमति से इंकार कर दिया। नगर निगम के इस बयान के बाद पूरे मामले पर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को लोगों ने नए साल के पहले दिन आनंद और उत्साह और आस्था के साथ मनाया। मंदिरों में सुबह से लोग पहुंचे और यहंा पूजन अर्चन कर साल भर सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। धार्मिक स्थलों के साथ शहर और आसपास स्थित दर्शनीय स्थलों परपहुंचकर लोगों ने अपने परिवार या फिर मित्रों के साथ नए साल के पहले दिन खूब मस्ती की। शहर में मेले से माहौल रहा। कई परिवारों ने पिकनिक के रूप में साल की शुरुआत की और तय स्थानों पर जाकर वहां भोजन बनाया और सबने साथ मिलकर खाने का आनंद लिया। शहर के धरमटेकड़ी आदिवासी आश्रम माचागोरा डेम भरतादेव में भी श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। नववर्ष के प्रथम दिवस पर नगर निगम द्वारा एक सामाजिक पहल की शुरुआत की गई। महापौर विक्रम अहके ने गौ रोटी बैंकÓ का शुभारंभ कर शहरवासियों को गौ सेवा का एक नया माध्यम प्रदान किया है।इस पहले के माध्यम से शहरवासी गौ माता के लिए आसानी से भोजन पहुंचा सकता है। महापौर विक्रम अहके ने बताया है कि नगर निगम का एक विशेष वाहन नियमित रूप से शहर की विभिन्न सड़कों और कॉलोनियों में भ्रमण करेगा। इस बैंक का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में विचरण कर रहे गौवंश को भोजन उपलब्ध कराना और प्राचीन परंपराओं को पुनर्जीवित करना है। उन्होंने बताया है कि यह वाहन वार्ड वार्ड जाकर रोटी-भोजन एकत्रित करेगा। सतपुड़ा के अंचल में बसा जिला जहां अपनी प्राकृतिक संपदा के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध हैं वहीं यहां की लोक संस्कृति और आस्था के साथ परंपराएं भी अपनी अलग पहचान रखती है। तामिया क्षेत्र में अनहोनी ऐसा ही स्थान है। जनवरी में यहां हर साल आठ दिन तक विशेष मेला लगता है। इस बार 10 से 18 जनवरी तक इसका आयोजन होना है। ध्यान रहे हर साल संक्रंाति पर यह मेला लगता है। प्रशासनिक देखरेख में होने वाले इस मेले की व्यवस्थाओं को लेकर गुरुवार को कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने विशेष बैठक ली। अनहोनी मंदिर परिसर में ही बैठक का आयोजन किया गया। शहर के चार फाटक रेलवे ओवरब्रिज के दोनों आरंभ स्थलों पर रेलवे सिग्नल एवं हूटर का लोकार्पण किया गया।यह सौगात सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से नए साल में शहरवासियों को मिली है। पूर्व रेल सलाहकार समिति सदस्य अंकुर शुक्ला ने बताया कि सिग्नल शुरू होने से बार-बार लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। इससे एम्बुलेंस छात्रों व आम नागरिकों को समय पर आवागमन में सुविधा होगी। सेवा संस्कार समिति द्वारा आयोजित रॉयल कप क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल विद्या भूमि क्लब और यूटू फिटनेस क्लब छिंदवाड़ा के बीच खेला गया।पहले बल्लेबाजी करते हुए विद्या भूमि क्लब ने 19.1 ओवर में 160 रन बनाए161 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूटू फिटनेस क्लब ने 12 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। छिंदवाड़ा के अम्बेडकर तिराहा पर आज जय भीम सेना सामाजिक संगठन द्वारा भीमा कोरेगांव युद्ध में शहीद हुए दलित महार रेजीमेंट के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।जिला अध्यक्ष शिवम पहाड़े ने बताया कि 1 जनवरी 1818 को महाराष्ट्र के भीमा कोरेगांव में अन्याय शोषण और अत्याचार के खिलाफ हुए ऐतिहासिक युद्ध में शहीद जवानों के संघर्ष को याद किया गया।कार्यक्रम में नए वर्ष की जिले प्रदेश और देशवासियों को शुभकामनाएं भी दी गईं। शहर के नई आबादी गांधी गंज स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जिनालय में आठ दिनसे चल रहा सिद्धचक्र महामंडल विधान गुरुवार को संपन्न हो गया। इस दौरान पूरे देश से पधारे हजारों साधर्मियों के साथ सकल जैन समाज मुमुक्षु मंडल एवं अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन के सदस्यों ने भक्ति भाव पूर्वक सिद्ध परमेष्ठी भगवन्तों की मंगल आराधना की। गुरुवार को नई आबादी गांधी गंज क्षेत्र में श्रीजी सहित मां जिनवाणी की भव्य रथयात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में जैन बंधुओं ने सम्मिलित होकर जिनशासन की मंगल प्रभावना की