सोना इस हफ्ते 1648 रुपए सस्ता चांदी 8238 रुपए सस्ती इस सप्ताह सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली। IBJA के अनुसार 15 नवंबर को सोना ₹124794 प्रति 10 ग्राम था जो 22 नवंबर को घटकर ₹123146 रह गया। यानी ₹1648 की साप्ताहिक गिरावट । चांदी भी पिछले शनिवार के ₹159367 प्रति किलो से लुढ़ककर ₹151129 पर आ गई यानि ₹8238 की कमी । बता दें कि 17 अक्टूबर को सोना और 14 अक्टूबर को चांदी अपने ऑल-टाइम हाई पर पहुंचे थे। सेबी REIT को मार्केट इंडेक्स में शामिल करने की तैयारी में बाजार नियामक सेबी रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (REIT) को बाजार सूचकांक में शामिल करने की दिशा में काम कर रहा है। चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने कहा कि इंडेक्स में शामिल होने से REIT से जुड़े निवेश साधनों की लिक्विडिटी में बड़ा सुधार आएगा। इसके लिए उद्योग और संबंधित पक्षों से चर्चा की जाएगी। UPI अब यूरोप के TIPS सिस्टम से जुड़ेगा RBI ने घोषणा की है कि भारत का UPI अब यूरोप के टारगेट इंस्टेंट पेमेंट सेटलमेंट (TIPS) सिस्टम से जोड़ा जाएगा। इससे दोनों क्षेत्रों के यूजर्स के लिए अंतरराष्ट्रीय पेमेंट तेज सस्ते और सुरक्षित हो जाएंगे। RBI और NPCI इंटरनेशनल मिलकर यूरोपीय सेंट्रल बैंक के साथ इस इंटरलिंकेज पर काम कर रहे हैं। यह कदम G20 के लक्ष्य क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट को बेहतर करने के अनुरूप है। हाल ही में पेरू ने भी UPI जैसी रियल-टाइम पेमेंट प्रणाली अपनाने की घोषणा की है। नए श्रम सुधार: महिलाओं को नाइट शिफ्ट की अनुमति नए श्रम सुधारों के तहत कार्यस्थल पर महिलाओं के प्रति किसी भी प्रकार का कानूनी भेदभाव नहीं होगा। समान काम के लिए समान वेतन सुनिश्चित किया जाएगा। महिलाएं अब रात्रि पाली में भी सभी प्रकार के कार्य कर सकेंगी। निश्चित अवधि के कर्मचारियों को भी स्थायी कर्मचारियों जैसे लाभ छुट्टी चिकित्सा सुविधा सामाजिक सुरक्षा और समान वेतन मिलेंगे। इससे ठेका रोजगार की प्रवृत्ति घटने की उम्मीद है।