सेंसेक्स 450 अंक गिरकर 84550 पर कारोबार कर रहा हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन आज यानी गुरुवार 30 अक्टूबर को सेंसेक्स 450 अंक नीचे 84550 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 150 अंक की गिरावट है ये 25900 पर है।सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में गिरावट है। एयरटेल और सनफार्मा के शेयरों में 1.5% तक की गिरावट है। L&T का शेयर 2% चढ़ा है निफ्टी के 50 में से 40 शेयर्स गिरे हैं। NSE मेटल फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में गिरावट है। IT बैंकिंग और रियल्टी में मामूली तेजी है। सोना ₹1375 और चांदी ₹1033 सस्ती हुई सोना-चांदी के दाम में आज यानी 30 नवंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोने की कीमत 1375 रुपए गिरकर 119253 रुपए हो गई है। बुधवार को सोने के दाम 120628 रुपए प्रति 10 ग्राम थे। वहीं चांदी 1033 रुपए गिरकर ₹145600 प्रति किलोग्राम हो गई। 29 अक्टूबर को इसकी कीमत ₹146633 प्रति किलोग्राम थी। चिप कंपनी एनवीडिया की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर पार सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एनवीडिया का मार्केट कैप पहली बार 5 ट्रिलियन डॉलर यानी 453 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। एनवीडिया यह आंकड़ा पार करने वाली दुनिया की पहली कंपनी भी बन गई है यह आंकड़ा भारत की GDP से करीब 90 लाख करोड़ रुपए ज्यादा है IMF के मुताबिक भारत की GDP अभी 4.13 ट्रिलियन डॉलर यानी 364 लाख करोड़ रुपए है। एनवीडिया के बाद माइक्रोसॉफ्ट और एपल दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी हैं। जल्द ही भारत में सीधे सैटेलाइट से इंटरनेट इलॉन मस्क की कंपनी स्टारलिंक भारत में अपनी सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विसेज लॉन्च करने जा रही है। इसके लिए कंपनी 30 और 31 अक्टूबर को मुंबई में डेमो रन करेगी। यह सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस शुरू करने के लिए रेगुलेटरी क्लियरेंस का बड़ा स्टेप है।