Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
25-Oct-2025

फोर्ब्स एशिया की 100 स्टार्टअप्स टू वॉच लिस्ट में भारत सबसे आगे फोर्ब्स एशिया ने 2025 के लिए ‘100 स्टार्टअप्स टू वॉच’ लिस्ट जारी की है जिसमें भारत ने बाजी मारी है। कुल 16 देशों के 100 उभरते स्टार्टअप्स में से 18 भारत के हैं। इनमें से एक कंपनी की वैल्यू ₹8779 करोड़ तक आंकी गई है। रिपोर्ट के अनुसार भारत ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र में इनोवेशन एआई डीपटेक और सस्टेनेबल सॉल्यूशंस के क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है। फोर्ब्स ने कहा कि भारत का यह प्रदर्शन देश के युवा स्टार्टअप इकोसिस्टम की ताकत को दर्शाता है जिसने स्थानीय चुनौतियों का समाधान करते हुए वैश्विक स्तर पर स्केलेबल मॉडल विकसित किए हैं। 2. न्यूयॉर्क में भारतीय IT कर्मचारी की मूनलाइटिंग पर गिरफ्तारी अमेरिका के न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के आईटी कर्मचारी मेहुल गोस्वामी को सरकारी नौकरी के दौरान निजी कंपनी में काम करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गोस्वामी पर सेकेंड डिग्री ग्रैंड लार्सेनी यानी बड़ी चोरी का आरोप है। बताया गया है कि उन्होंने मूनलाइटिंग के जरिए लगभग ₹42 लाख की अतिरिक्त कमाई की। यह न्यूयॉर्क में गंभीर अपराध माना जाता है जिसके लिए उन्हें अधिकतम 15 साल की जेल हो सकती है। 3. सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट सोने और चांदी की कीमतों में पिछले एक हफ्ते में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोना 7 दिन में ₹9356 सस्ता होकर ₹121518 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं चांदी ₹31000 से ज्यादा घटकर ₹147033 प्रति किलोग्राम हो गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और निवेशकों द्वारा प्रॉफिट बुकिंग के कारण सोने-चांदी में यह गिरावट आई है। 4. पाकिस्तान में टमाटर ₹600 किलो सप्लाई ठप पाकिस्तान में टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं। अफगानिस्तान से चल रहे तनाव के कारण सीमाएं बंद हैं जिससे टमाटर की सप्लाई ठप हो गई है। कराची लाहौर और इस्लामाबाद जैसे शहरों में टमाटर ₹600 प्रति किलो तक बिक रहा है जबकि कुछ दिन पहले यह ₹50 से ₹100 किलो था। बॉर्डर पर फंसे करीब 5000 कंटेनरों के कारण बाजारों में सब्जियों की भारी कमी हो गई है। 5. 6 महीने में ₹1572 लाख करोड़ का लेनदेन UPI का 9% योगदान नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की रिपोर्ट के अनुसार 2025 की पहली छमाही में देश में कुल ₹1572 लाख करोड़ का डिजिटल लेनदेन हुआ। इसमें सबसे ज्यादा 85% ट्रांजैक्शन UPI से किए गए लेकिन वैल्यू के हिसाब से UPI की हिस्सेदारी केवल 9% रही। वहीं RTGS से भले ही 0.1% ट्रांजैक्शन हुए हों पर इसका वैल्यू शेयर 69% रहा। अक्टूबर में त्योहारों के सीजन के दौरान रोजाना औसतन ₹96638 करोड़ के UPI ट्रांजैक्शन दर्ज किए गए जो सितंबर के मुकाबले 16% ज्यादा है।