Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
21-Oct-2025

देहरादून के पुलिस लाइन में आज शहीद पुलिस कर्मियों को याद करते हुए पुलिस शहीद दिवस मनाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। पुलिस शहीद दिवस पर मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिस कर्मियों को याद करते हुए कुछ घोषणाएं भी करीं। जिसमें प्रदेश के पुलिस कार्मिकों को राज्य के 25 वे स्थापना दिवस पर विशेष पदक दिए जाएंगे। पुलिस आवासीय भवनों के निर्माण हेतु आने वाले 3 वर्षों में 100 करोड़ प्रतिवर्ष दिए जाएंगे। पांच नए बैरकों का निर्माण भी राज्य के विभिन्न जिलों में sdrf के जवानों के लिए किया जाएगा। पुलिस कल्याण निधि में ढाई करोड़ से बढ़ाकर साढ़े 4 करोड़ आगामी एक वर्ष के लिए किया जाएगा। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.)मंगलवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे जहां उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर विशेष पूजा में प्रतिभाग किया। यहां उन्होंने देश और राज्य की सुख समृद्धि की कामना की। राज्यपाल ने करीब 1 घंटे का समय धाम में व्यतीत किया। राज्यपाल महोदय अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः हैलीकॉप्टर से बदरीनाथ हैलीपैड पहुंचे। यहां जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल को पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिसके बाद कार से राज्यपाल बदरीनाथ मंदिर पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने जिलाधिकारी गौरव कुमार से धाम में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों की जानकारी ली। गोवर्धन का पर्व है और इस दिन की विशेष मान्यता भी है। गोवर्धन पर्व के दिन गोवंश की विशेष पूजा की जाती है और हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर पुंडीर ने गोवर्धन के पर्व को भव्य रूप में मनाया। इस दौरान पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर गौ माता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने सभी को दीपावली गोवर्धन पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में गौ माता का महत्वपूर्ण स्थान है और इस दिन उनकी विशेष पूजा भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सनातन परित्र संस्कृति युवा पीढ़ी तक पहुंचे और वे भी इसकी विराट परंपरा को बनाएं रखें आज यह पर्व मनाते हुए देवभूमि उत्तराखंड से हमारा यही संदेश है। दीपावली के दिन जुआ खेलते चार लोग गिरफ्तार हुए हैं। जिनके खिलाफ पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों के कब्जे से ताश की गड्डी और तीन हजार रुपए नकद बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के लिए भेज दिया है। मामला रानी पोखरी थाना क्षेत्र का है। जहां मुखबीर ने पुलिस को सूचना दी कि दीपावली के दिन कुछ लोग जाखन नदी के किनारे जुआ खेल रहे हैं और हार जीत की बाजी लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही रानी पोखरी थाना प्रभारी विकेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख जुआ खेल रहे लोग भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर लोगों को रोक लिया। तलाशी लेने पर ताश की गड्डी और तीन हजार रुपए नकद बरामद हुए। पूछताछ करने पर आरोपियों ने जुआ खेलने का जुर्म कबूल किया रूडकी के मंगलौर पुलिस ने दीवाली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की जा रही सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल छह जिंदा कारतूस एक चाकू और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर पूरे जिले में त्यौहार को लेकर बॉर्डर इलाकों लिंक मार्गों और संदिग्ध स्थानों पर पुलिस द्वारा 24 घंटे चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीम ने नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान बिना नंबर की संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली तलाशी के दौरान दो युवकों के पास से एक पिस्टल 32 बोर छह जिंदा कारतूस और एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पकड़े गए दोनों आरोपी मेरठ जिले के रहने वाले है।