Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
21-Oct-2025

दीपावली के पावन पर्व पर लक्ष्मी पूजन के बाद गोवर्धन पूजन का पर्व मनाया जाता है इसी कड़ी में मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव सरकार ने गोवर्धन पूजा को बड़े स्तर पर मनाने का फैसला लिया था ।। जिसके बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव राजधानी भोपाल के रविंद्र भवन पहुंचे जहां उन्होंने अपने कैबिनेट के मंत्रियों और विधायकों के साथ मिलकर गौ पूजन किया ।।। और उसके बाद गोवर्धन पूजन भी किया ।।। कार्यक्रम के दरमियान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने पहले गौ माता के सामने गोपालन करते हुए शक्ति का सृजन किया फिर शक्ति के सामर्थ्य से कालिया नाग जैसे विषधारी सर्प को पराजित किया। भगवान को जीवन भर 2 चीज अत्यंत प्रिय रही :- पहली गांव की संस्कृति दूसरी गोपाल नाम अगर उनको कोई गोपाल कह कर बुलाए तो दुनिया की सारी दौलत लुटा दें।भगवान श्रीकृष्ण ने मोर मुकुट धारण कर ग्रामीण संस्कृति का जीवन भर सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने कहा प्राकृतिक खेती में नंबर वन का राज्य हमारा मध्य प्रदेश है।किसानों की आय डबल करने के लिए हमें खेती के साथ-साथ पशुपालन को भी बढ़ावा देना होगा। आज दुग्ध उत्पादन में मध्य प्रदेश तीसरे नंबर का राज्य है। हम सब का प्रयास रहेगा कि दुग्ध उत्पादन में मध्य प्रदेश नंबर-1 का राज्य बने।आज के गोवर्धन पूजा के माध्यम से हम सब मिलकर इस सनातन संस्कृति की धारा को और मजबूत करें