Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
व्यापार
03-Oct-2025

EMI नहीं चुकाई तो बंद होगा प्रोडक्ट भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) एक नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी में है जिसके तहत यदि ग्राहक EMI नहीं चुकाते हैं तो कर्ज पर खरीदे गए मोबाइल टीवी या वॉशिंग मशीन जैसे प्रोडक्ट्स और उनकी सेवाएं दूर से बंद की जा सकेंगी। इस पर बैंकों और वित्तीय संस्थानों से चर्चा चल रही है। फाइनेंस एक्सपर्ट्स का कहना है कि यदि यह व्यवस्था लागू होती है तो इन लोन को सुरक्षित लोन की कैटेगरी में रखना होगा और ब्याज दरें भी घटानी होंगी। शेयर बाजार में गिरावट सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। सेंसेक्स 200 अंक टूटकर 80770 पर पहुंच गया वहीं निफ्टी 50 अंक गिरकर 24780 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में गिरावट और 13 में तेजी देखने को मिली। सीतारमण का बयान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत मौजूदा वैश्विक उथल-पुथल और व्यापार-ऊर्जा असंतुलन से निपटने में सक्षम है। नई दिल्ली में चौथे कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में उन्होंने कहा कि भारत का लक्ष्य 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का है जिसके लिए 8% की ग्रोथ रेट जरूरी होगी। आधार अपडेट कराने की फीस बढ़ी UIDAI ने आधार अपडेट करने की फीस में बढ़ोतरी की है। अब नाम पता और डॉक्यूमेंट अपडेट कराने के लिए 75 रुपए देने होंगे जबकि पहले 50 रुपए लगते थे। बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 125 रुपए देने होंगे। हालांकि बच्चों का आधार अपडेट फ्री रहेगा। ये नई दरें 1 अक्टूबर 2028 तक लागू रहेंगी। गूगल में छंटनी टेक दिग्गज गूगल ने डिजाइन से जुड़े 100 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अब अपने सर्च रिजल्ट्स में तेजी से जेनरेटिव AI को शामिल कर रही है। इसके चलते पुराने यूजर इंटरफेस और डिजाइन रोल्स की जरूरत कम हो गई है। गूगल का कहना है कि यह उसकी रिस्ट्रक्चरिंग पॉलिसी का हिस्सा है और नए स्किल सेट की मांग को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।