Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
व्यापार
02-Oct-2025

1. इलॉन मस्क बने 500 बिलियन डॉलर नेटवर्थ वाले पहले बिजनेसमैन टेस्ला के मालिक इलॉन मस्क 500 बिलियन डॉलर यानी 44.33 लाख करोड़ रुपए नेटवर्थ तक पहुंचने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के मुताबिक अमेरिकी बाजार बंद होने पर उनकी संपत्ति इस स्तर पर पहुंची। बीते 10 साल में उनकी संपत्ति 34 गुना बढ़ी है। 2. RCB 17 हजार करोड़ में बिक सकती है IPL 2025 की चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) करीब 17 हजार करोड़ रुपए में बिक सकती है। सीरम इंस्टीट्यूट के CEO अदार पूनावाला इसके लिए बोली लगाने की तैयारी में हैं। अगर डील होती है तो यह IPL के इतिहास का सबसे बड़ा सौदा होगा। हालांकि मालिक कंपनी डियाजियो ने अभी चुप्पी साध रखी है। 3. सोना-चांदी फिर रिकॉर्ड स्तर पर 1 अक्टूबर को सोना और चांदी दोनों ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1983 रुपए महंगा होकर 117332 रुपए हो गया। वहीं चांदी 2686 रुपए बढ़कर 145120 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। 4. सरकार का क्रिप्टो कंपनियों पर शिकंजा वित्त मंत्रालय ने धनशोधन नियमों का पालन न करने पर 25 विदेशी क्रिप्टोकरेंसी कंपनियों को नोटिस जारी किया है। इनमें LBank Paxful CoinEx Poloniex और Bitmex जैसे ग्लोबल एक्सचेंज शामिल हैं। इन कंपनियों को भारत में अपनी ऐप और वेबसाइट सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराने पर भी रोक लगा दी गई है। 5. केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले कर्मचारियों और पेंशनर्स को तोहफा दिया है। महंगाई भत्ता 3% बढ़ाकर 55% से 58% कर दिया गया है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई से लागू होगी और कर्मचारियों को 3 महीने का एरियर भी मिलेगा। इससे 49 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। 6. TCS पर 2500 कर्मचारियों को इस्तीफा देने का दबाव डालने का आरोप आईटी कर्मचारियों के संगठन NITES ने दावा किया है कि TCS ने पुणे में लगभग 2500 कर्मचारियों को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया। इस पर संगठन ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। वहीं TCS ने कहा है कि कंपनी के अंदर चल रही कौशल पुनर्गठन प्रक्रिया से केवल सीमित कर्मचारी प्रभावित हुए हैं।