Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
व्यापार
01-Oct-2025

इस महीने 21 दिन बैंक बंद रहेंगे इस महीने 21 दिन बैंक बंद रहेंगे इस महीने यानी अक्टूबर में अलग-अलग राज्यों में कुल 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। RBI कैलेंडर के अनुसार 4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 15 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा। आप बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग (UPI IMPS NEFT RTGS) और ATM के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं। इन सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा। लोन सस्ते नहीं होंगे क्योंकि महंगाई घटी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार दूसरी बार रेपो रेट में बदलाव नहीं किया है। इसे 5.5% पर जस का तस रखा है। यानी लोन महंगे नहीं होंगे और आपकी EMI भी नहीं बढ़ेगी। इससे पहले अगस्त में हुई मीटिंग में भी इसमें बदलाव नहीं हुआ था। देश की GDP ग्रोथ का अनुमान 6.5% से बढ़ाकर 6.8% किया। यह फैसला मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चली मीटिंग में लिया गया। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज यानी 1 अक्टूबर को इसकी जानकारी दी। 19 किलो वाला गैस सिलेंडर ₹16.50 तक महंगा आज 1 अक्टूबर से 5 बड़े बदलाव हो रहे हैं। इसमें जनरल रिजर्वेशन टिकट की ऑनलाइन बुकिंग के लिए आधार वेरिफिकेशन जरूरी होने से लेकर NPS के नियमों में बदलाव शामिल है।इसके अलावा पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम ₹16.50 रुपए तक बढ़ा दिए हैं। दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर ₹1595.50 हो गईं। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए दिवाली पर बोनस का ऐलान सरकार ने अपने कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस देने का ऐलान किया। वित्त मंत्रालय ने एक आदेश में कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 30 दिन के प्रोडक्टिविटी-लिंक्ड बोनस (PLB) को मंजूरी दी गई है। सेंसेक्स 200 अंक चढ़कर 80500 पर कारोबार कर रहा हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन आज यानी बुधवार 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा चढ़कर 80500 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 70 अंक की तेजी है ये 24680 के स्तर पर है।सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में तेजी है। सनफार्मा महिंद्रा और ट्रेंट के शेयर्स 2% चढ़े हैं। एयरटेल जोमैटो और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में मामूली गिरावट है।