अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा”EPFO 3.0 लॉन्च की तैयारी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही अपनी नई डिजिटल सेवा ‘EPFO 3.0’ शुरू करने जा रहा है। इसके बाद कर्मचारी UPI और ATM से सीधे पीएफ का पैसा निकाल सकेंगे। मोबाइल एप डिजिटल डैशबोर्ड और ऑनलाइन क्लेम जैसी सुविधाएं प्रक्रिया को आसान बनाएंगी। इस बदलाव का लाभ देश के 8 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा। ➡️ शेयर बाजार में तेजी हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 80700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 100 अंक बढ़कर 24700 पर पहुंचा। NSE के रियल्टी मीडिया और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में तेजी रही जबकि ऑटो IT फार्मा और बैंकिंग सेक्टर में गिरावट दर्ज की गई। ➡️ नेस्ले CEO बर्खास्त FMCG कंपनी नेस्ले ने अपने CEO लॉरेंट फ्रीक्स को नौकरी से निकाल दिया है। उन पर कंपनी की एक महिला कर्मचारी के साथ अफेयर छुपाने का आरोप लगा। कंपनी ने उनकी जगह सीनियर वाइस प्रेसिडेंट फिलिप नवरातिल को नया CEO नियुक्त किया है। हाल ही में एस्ट्रोनॉमर कंपनी के CEO एंडी बायरन को भी इसी तरह रोमांस विवाद के कारण इस्तीफा देना पड़ा था। ➡️ फैंटसी गेमिंग कंपनियों में छंटनी भारत में रियल मनी गेमिंग पर बैन के बाद कंपनियों ने बड़े पैमाने पर छंटनी शुरू कर दी है। MPL ने अपने 60% यानी करीब 300 भारतीय कर्मचारियों को निकाला है। वहीं पोकरबाजी ने 45% स्टाफ और गेम्स 24x7 (माय11सर्कल रमी सर्कल) ने भी कर्मचारियों को हटाना शुरू किया है। कंपनियों का कहना है कि भारत से अब कोई रेवेन्यू नहीं मिलेगा। ➡️ एथेनॉल मिलाने पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि कोई बाहरी व्यक्ति यह तय नहीं कर सकता कि भारत किस तरह का पेट्रोल इस्तेमाल करेगा। सरकार ने 2025-26 तक देशभर में 20% एथेनॉल मिले पेट्रोल (E20) उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है।