भारत पर अमेरिकी टैरिफ लागू होने जा रहा है अमेरिकी सरकार ने भारत से होने वाले आयात पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह जुर्माना रूस से तेल खरीदने की वजह से लगाया गया है। इससे पहले व्यापार घाटे का हवाला देकर भारत पर 25% टैरिफ लगाया गया था। यानी अब कुल मिलाकर भारतीय वस्तुओं पर 50% तक का टैरिफ लग जाएगा। यह नियम भारतीय समय के अनुसार 27 अगस्त सुबह 9:31 बजे से लागू होगा। अमेरिकी टैरिफ का असर शेयर बाजार पर शेयर बाजार में आज यानी 26 अगस्त को भारी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 600 अंक टूटकर 81000 के स्तर पर आ गया जबकि निफ्टी 200 अंक गिरकर 24750 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर लाल निशान में हैं। फार्मा और मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज हुई है। ट्रम्प ने फेडरल रिजर्व गवर्नर को हटाया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फेडरल रिजर्व की गवर्नर लिसा कुक को उनके पद से हटा दिया है। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कुक पर घर खरीदने में फ्रॉड के आरोप लगे थे। हालांकि कुक का कहना है कि वह सही जानकारी जुटाकर जवाब देंगी। यह फैसला फेडरल रिजर्व की स्वतंत्रता को लेकर विवाद खड़ा कर सकता है और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच सकता है। 22 सितंबर से लागू हो सकती हैं नई GST दरें केंद्र सरकार 22 सितंबर से नई GST दरें लागू कर सकती है। इसके लिए 3-4 सितंबर को होने वाली GST काउंसिल की बैठक में फैसला लिया जाएगा। सरकार का मकसद फेस्टिव सीजन से पहले रोजाना इस्तेमाल की चीजों को सस्ता करना और बिक्री को बढ़ावा देना है। IPO के लिए तैयार हो रही OYO हॉस्पिटैलिटी कंपनी OYO नवंबर में IPO के लिए सेबी के पास अपने ड्राफ्ट पेपर्स फाइल करेगी। कंपनी का लक्ष्य करीब 70 हजार करोड़ रुपए यानी 7 से 8 बिलियन डॉलर की वैल्यूएशन हासिल करने का है। इस मुद्दे पर कंपनी अगले हफ्ते बोर्ड की बैठक करेगी जिसके बाद IPO की रूपरेखा तय की जाएगी।