Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
व्यापार
13-Aug-2025

1. रूस के सस्ते तेल का फायदा आम आदमी तक नहीं पहुँचा पिछले 3 साल से भारत रूस से 5 से 30 डॉलर प्रति बैरल के डिस्काउंट पर क्रूड ऑयल खरीद रहा है लेकिन इसका लाभ आम जनता को नहीं मिला। इस डिस्काउंट का 65% फायदा रिलायंस नायरा जैसी प्राइवेट कंपनियों और इंडियन ऑयल भारत पेट्रोलियम जैसी सरकारी कंपनियों को मिला जबकि 35% लाभ सरकार को टैक्स के रूप में गया। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया है आरोप लगाते हुए कि भारतीय रिफाइनरी कंपनियां यह तेल प्रोसेस कर यूरोप और अन्य देशों में बेच देती हैं। 2. शेयर बाजार में तेजी सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा आज शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 200 अंक की बढ़त के साथ 80400 के स्तर पर और निफ्टी 50 अंक की बढ़त के साथ 24550 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में तेजी है। मेटल एनर्जी और ऑटो सेक्टर में बढ़त देखी जा रही है जबकि आईटी और बैंकिंग सेक्टर के शेयर दबाव में हैं। 3. अडाणी मामले में अमेरिकी नोटिस देने में देरी अमेरिका की सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने न्यूयॉर्क कोर्ट में बताया कि भारतीय अधिकारियों ने गौतम अडाणी और उनके सहयोगियों को कानूनी समन देने में देरी की है। यह नोटिस फरवरी में भारत भेजा गया था लेकिन अब तक सर्व नहीं किया गया। SEC का कहना है कि इससे 265 मिलियन डॉलर के रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के मामले की सुनवाई रुकी हुई है। आरोप है कि अडाणी ग्रुप ने सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए अमेरिका में रिश्वत दी और निवेशकों को गुमराह किया। 4. रिटेल महंगाई 8 साल के निचले स्तर पर जुलाई 2025 में रिटेल महंगाई घटकर 1.55% पर आ गई है जो जून 2017 के बाद सबसे कम है। जून 2025 में यह 2.10% थी। खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों में नरमी के चलते महंगाई में यह गिरावट दर्ज हुई है। RBI का लक्ष्य महंगाई को 4% ±2% की सीमा में रखना है और इस बार आंकड़ा लक्ष्य से काफी नीचे है। 5. हुरुन रिच लिस्ट में अंबानी परिवार शीर्ष पर हुरुन इंडिया मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिजनेस लिस्ट 2025 में अंबानी परिवार ने पहला स्थान हासिल किया है। उनके बिजनेस का वैल्यूएशन ₹28 लाख करोड़ है जो भारत की GDP के लगभग 12वें हिस्से के बराबर है। दूसरे स्थान पर कुमार मंगलम बिड़ला परिवार ₹6.5 लाख करोड़ के वैल्यूएशन के साथ है जबकि जिंदल परिवार ₹5.7 लाख करोड़ के वैल्यूएशन के साथ तीसरे स्थान पर है।