Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
व्यापार
12-Aug-2025

शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मंगलवार 12 जुलाई को सेंसेक्स 100 अंक गिरकर 80500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी 30 अंक गिरकर 24550 पर पहुंचा। सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में तेजी और 12 में गिरावट रही। M&M TCS और बजाज फाइनेंस में बढ़त जबकि ICICI बैंक BEL और HDFC बैंक में गिरावट दर्ज हुई। NSE के रियल्टी बैंकिंग हेल्थकेयर और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में कमजोरी रही जबकि मीडिया IT ऑटो मेटल और फार्मा इंडेक्स में तेजी देखी गई। महंगाई 2% से कम रहने की संभावना जुलाई में रिटेल महंगाई 2% से कम रहने की संभावना जताई जा रही है। खाने-पीने की चीजों के दाम में नरमी के कारण यह गिरावट संभव है। जून में रिटेल महंगाई घटकर 2.10% पर आ गई थी जो 77 महीने का निचला स्तर है। इससे पहले जनवरी 2019 में यह 2.05% रही थी। मई 2025 में यह 2.82% और अप्रैल 2025 में 3.16% थी। फरवरी से महंगाई RBI के 4% के लक्ष्य से नीचे है। सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹985 घटकर ₹99957 पर आ गया जबकि चांदी ₹1231 सस्ती होकर ₹113501 प्रति किलो हो गई। इस साल सोना अब तक ₹23795 महंगा हो चुका है। 8 अगस्त को सोना ₹101406 प्रति 10 ग्राम के ऑलटाइम हाई पर था वहीं चांदी 23 जुलाई को ₹115850 प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी। दिल्ली में अपना दूसरा शोरूम खोला टेस्ला ने दिल्ली में अपना दूसरा शोरूम खोल दिया है। नया टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर एयरोसिटी वर्ल्डमार्क 3 बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित है। इससे पहले कंपनी ने 15 जुलाई को मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया था। दिल्ली वाले शोरूम का एक महीने का किराया ₹17.22 लाख है। मिनिमम बैलेंस तय करने का अधिकार बैंकों के पास RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा है कि सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस तय करने का अधिकार बैंकों के पास होता है। ICICI बैंक ने नए सेविंग अकाउंट के लिए मेट्रो और शहरी क्षेत्रों में मिनिमम बैलेंस ₹50000 अर्ध-शहरी क्षेत्रों में ₹25000 और ग्रामीण क्षेत्रों में ₹10000 कर दिया है। नया नियम 1 अगस्त 2025 के बाद खोले गए नए खातों पर लागू होगा। बैलेंस कम होने पर पेनल्टी भी लग सकती है।