सभी निकायों में लागू होंगे फेस अटेंडेंस सिस्टम V2 मॉल की टूटी लिफ्ट 11 लोग घायल भाजपा जिला अध्यक्ष ने लाडली बहनों से बंधवाई राखी बाइक चोरी कर बेचने वाला गिरोह पकड़ाया तीन आरोपी गिरफ्तार रक्षाबंधन के त्यौहार पर खरीदी के लिए उमडे लोग नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे शुक्रवार को छिंदवाड़ा के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने धरम टेकड़ी क्षेत्र से शहरी परियोजनाओं के निरीक्षण की शुरुआत की जिसमें अटल वाटिका वाटर ट्रीटमेंट प्लांट सोनपुर मल्टी और इमलीखेड़ा शामिल रहे। नगर निगम कार्यालय पहुंचने पर महापौर विक्रम अहके ने उनका स्वागत कर आगामी योजनाओं पर मार्गदर्शन मांगा। परासिया रोड स्थित होटल में आयोजित समीक्षा बैठक में छिंदवाड़ा व पांढुर्णा की 17 नगरीय निकायों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। आयुक्त ने पौधारोपण अभियान बढ़ाने फेस अटेंडेंस लागू करने व राजस्व वसूली बढ़ाने पर बल दिया।अमृत योजना 0.1 स्वच्छ भारत और अन्य योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा हुई। शहर के लालबाग रोड स्थित वी2 मॉल में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। मॉल की लिफ्ट अचानक तकनीकी खराबी के चलते नीचे गिर थी जिससे लिफ्ट में सवार 11 लोग घायल हो गए।थे। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। सभी घायलों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर मॉल को बंद करवा दिया था वही मॉल की लापरवाही को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। नगर पालिक निगम जनता को सुविधाएं कम और टैक्स भरपूर वसूल रही। यह आरोप नगर पालिक निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मांगो ने लगाए हैं। मागो ने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने जनता की परवाह किए बिना तीन काले कानून लागू किए। जिससे अब गरीब और निम्न मध्यम वर्गीय परिवार खून के आंसू रो रहे। नगर के वार्ड 20 में निवासरत 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला जो घर में अकेले टूटी फूटी छत के नीचे जीवन यापन कर रही उसे नगर निगम द्वारा वर्ष 25-26 का 1780 रुपए का टैक्स नोटिस भेजा है। संपत्ति कर 218 रुपए एवं कचरा शुल्क 1200 रुपए है जबकि टैक्स में समेकित कर 180 नगरीय उपकर 73शिक्षा उपकर 73 रुपए वसूला जा रहा। महिला के घर में नल नहीं है फिर भी नल का 50 रुपए शुल्क वसूला जा रहा। मागो ने कहा कि नगर में ऐसे सैकड़ों परिवार है जो ननि की मनमानी व तानाशाही के कारण रो रहे हैं। शुक्रवार को शहर के आदर्श नगर वार्ड नं 36 में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने लाडली बहनों से राखी बंधवाकर पर्व मनाया। बहनों ने तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधा और जिलाध्यक्ष ने पुष्पवर्षा कर उनका सम्मान किया। इस मौके पर श्री यादव ने लाडली बहना योजना की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त कर रही है। रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री द्वारा बहनों को 250 रुपये शगुन की राशि भेजी गई है। कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता पार्षद और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। थाना चांदामेटा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में अर्जुन पिता रामदरश कुशवाह अविनाश पिता सुरेश धुर्वे दोनों निवासी प्रसन्न बिहार कॉलोनी झुरे थाना शिवपुरी तथा एक विधि उल्लंघनकर्ता बालक शामिल है। ये आरोपी चांदामेटा उमरेठ मोरडोंगरी न्यूटन और छिंदवाड़ा क्षेत्र से वाहन चुराकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी बरामद की है जिनकी कुल कीमत करीब ₹2.80 लाख है। शनिवार केा रक्षाबंधन के एक दिन पहले शुक्रवार को त्यौहार की खरीदी के लिए पूरा शहर बाजार में उमड़ पड़ा। दोपहर के बाद मुख्य बाजारों में लोगों की आवाजाही सामान्य रही लेकिन शाम होते-होते बाजार तरफ जाने वाले मार्गों में जाम लग गया। शहर में राखी की दुकानेां के अलावा कपड़े की दुकानेां मिठाई और पूजन सामग्री की दुकानों पर भी लोगों का हुजूम दिखा। शाम को बाजार में भीड़ को देखते हुए मुख्य मार्गों में भीतर जाने के लिए चौपहिया वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया। इसी दौरान दुकानदारों ने भी मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि हर साल की तरह इस साल का रक्षाबंधन में बाजारों में चहल-पहल दिख रही है और पिछले बार की तुलना से इस बार भी मार्केट अच्छा है और अच्छा व्यापार हो रहा है जिले के चांद थाना क्षेत्र के सटोटी कॉलोनी में पारिवारिक रंजिश को लेकर एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक रामभगत उइके पर पड़ोसी बब्लू और उसके भाई सब्लू इवनाती ने मिलकर हमला किया। सब्लू ने चाकू से रामभगत के सीने पर वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या करना कबूल किया। घटना में प्रयुक्त चाकू भी जब्त किया गया है। सावन माह के दौरान शुक्रवार को महाकाल मारुतिनंदन सेवा समिति द्वारा भगवान महाकाल स्वरूप बाबा मनमहेश जी की शाही पालकी यात्रा निकाली गई। यह यात्रा दोपहर 12 बजे मोक्षधाम स्थित महाकाल मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों से होकर गुजरी और पुनः महाकाल मंदिर में समाप्त हुई। यात्रा में भगवान भोलेनाथ नंदी पर सवार होकर भूत-प्रेतों सहित नगरवासियों को दर्शन देते हुए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी। समिति ने श्रद्धालुओं मातृशक्ति एवं युवाओं का इसमें सक्रिय सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। गुरुवार को आधार फाउंडेशन में दिव्यांग बच्चों के साथ समावेशी रक्षाबंधन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता मुख्य अतिथि रहीं वही समाजसेवी दीपक राज जैन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। दिव्यांग बच्चों ने अतिथियों को राखियां बांधी और उपहार प्राप्त किए। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। इस आयोजन में समाजसेवियों और सामाजिक संगठनों की भागीदारी रही। सभी अतिथियों ने आधार की सेवाओं की सराहना कर दिव्यांग बच्चों को उपहार दिए एवं संस्था के विशेष शिक्षकों को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा के निर्देशानुसार नोनिया करवल एवं माली मोहल्ला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सचिव राकेश सिंह ने महिलाओं को घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 पारिवारिक विवादों में मध्यस्थता निशुल्क विधिक सहायता और भरण-पोषण के अधिकारों की जानकारी दी। साथ ही बीएनएस की धाराओं 74 से 78 तक के तहत महिलाओं के साथ होने वाले दुर्व्यवहार पर कानूनी कार्रवाई की जानकारी भी दी गई। शहर के महाराजा लॉन के पास से गुरुवार रात एक मासूम बच्चा लापता हो गया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की। कुछ सामाजिक संगठनों की मदद से बच्चा छोटा तालाब क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। इसके बाद पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर बच्चे को परिजनों के सुपुर्द किया गया।