Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
08-Aug-2025

शहर में बिगड़ी यातायात व्यवस्था जगह-जगह जाम घंटों फंसे रहे लोग राजस्व अधिकारियों की हड़ताल को पटवारी के बाद आरआई व कोटवार संघ ने दिया समर्थन भ्रष्टाचार और महंगाई चरम परक्रांति दिवस पर निकाली जाएंगी रैली रक्षा बंधन से पहले शुक्रवार को शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। सुबह से ही मुख्य मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जगह-जगह जाम की स्थिति निर्मित हो गई। इससे राहगीर और वाहन चालक घंटों तक फंसे रहे। यातायात पुलिस लगातार व्यवस्था बनाने में जुटी रही लेकिन भीड़ के आगे उनके प्रयास नाकाफी साबित हुए 9 अगस्त को रक्षा बंधन पर्व मनाया जाना है। पर्व से पहले लोग बड़ी संख्या में खरीददारी करने घरों से निकले वहीं बाहर से आने वाले यात्री भी अपने घरों को लौट रहे थे। इससे शहर में भीड़ और वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ गया।कई राहगीर पैदल ही जाम पार करने को मजबूर हुए। जाम की स्थिति देर शाम तक बनी रही। शासन द्वारा राजस्व अधिकारियों के न्यायालयीन व गैर न्यायालयीन कर्तव्यों का विभाजन किये जाने की नीति के विरोध में मध्यप्रदेश राजस्व अधिकारी संघ द्वारा 6 अगस्त से कार्य से विरत रहकर अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ कर दिया है। जिला मुख्यालय के सिविल लाईन स्थित सांस्कृतिक मंच पर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। राजस्व अधिकारियों की हड़ताल के तीसरे दिन शुक्रवार को राजस्व निरीक्षक (आरआई) व कोटवार संघ द्वारा धरना आंदोलन स्थल में पहुंचकर राजस्व अधिकारियों की मांगों को जायज बताते हुये अपना समर्थन दिया। जिले व प्रदेश भर के तहसीलदार व नायब तहसीलदारों द्वारा की जा रही हड़ताल से तहसील न्यायालयीन संबंधित कार्य पूरी तरह प्रभावित हो रहे है और आमजनों को राजस्व से जुड़े कार्यो के लिये परेशान होना पड़ रहा है। केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा आम गरीब मजदूरों व किसानों के साथ अन्याय व शोषण किया जा रहा है। देश में भ्रष्टाचार व महंगाई चरम पर है। भारत की आजादी की लड़ाई का सबसे बड़ा जन आंदोलन करो या मरो ९ अगस्त १९४२ को प्रारंभ किया गया था। जिससे ९ अगस्त क्रांति दिवस पर पूर्व सांसद कंकर मुंजारे के नेतृत्व में शहर के डॉ. राम मनोहर लोहिया चौक से दोपहर २ बजे रैली निकाली जाएंगी। जो हनुमान चौक पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सुभाष चौक राजघाट चौक होते हुये आम्बेडकर चौक से रानी अवंतीबाई चौक पहुंचेगी। जहां अवंतीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आमसभा को संबोधित किया जाएंगा। उक्त जानकारी पूर्व सांसद कंकर मुुंजारे ने शुक्रवार को सर्किट हाऊस में पत्रकारों से चर्चा में दी भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक पर्व रक्षा बंधन इस वर्ष 9 अगस्त शनिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार पर्व पर भद्रा का साया नहीं रहेगा जिससे सुबह से दोपहर तक शुभ मुहूर्त में राखी बांधी जा सकेगी। ज्योतिषियों के अनुसार राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 47 मिनट से शुरू होकर दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। हालांकि सुबह 9 बजकर 7 मिनट से 10 बजकर 47 मिनट तक राहुकाल रहेगा जिसमें शुभ कार्य वर्जित माना जाता है। सावन पूर्णिमा पर भद्रा 8 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से प्रारंभ होकर 9 अगस्त की सुबह 1 बजकर 52 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। सूर्योदय के समय भद्रा समाप्त हो चुकी होगी इसलिए राखी बांधने पर कोई बाधा नहीं मानी जाएगी रक्षा बंधन की तैयारी को लेकर शुक्रवार को शहर के बाजारों में रौनक चरम पर रही। बहनों ने सुंदर राखियों के साथ-साथ उपहार मिठाइयां और सजावटी सामान की जमकर खरीददारी की बैहर परसवाड़ा लामता बिरसा क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं का बिल 1800 से अधिक आया है जिससे उपभोक्ता भारी परेशान हो रहे हैं शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग अधिक बिल आने के कारण विद्युत विभाग के कार्यालयों के चक्करकाट रहे है जो की उपभोक्ताओं के द्वारा बताया जा रहा है कि मीटर वाचक के द्वारा 225 यूनिट का चार्ज लगा दिया गया है जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी जा रही हैऔर उपभोक्ताओं द्वारा कहा गया कि बिलो मे सुधार नहीं किया गया तो जनआंदोलन किया जायेगा लामता कनिष्ट यंत्री से चर्चा करने पर बताया गया कि अधिक बिल उन उपभोक्ताओं का आया है जिनके घर मे लगे मीटर पंच नही हुये है वैनगंगा बायी तट नहर से निकलने वाली कैनल में साफ-सफाई के अभाव के कारण किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है जिससे किसान चिंतित हैं। यह समस्या कई क्षेत्रों में आम है जहां नहरों की सफाई और रखरखाव की कमी के कारण पानी की आपूर्ति प्रभावित होती है। समय पर नहरों की सफाई नहीं होने से पानी का प्रवाह बाधित होता है और किसानों को अपने खेतों तक पानी नहीं मिल पाता। विभाग की लापरवाही के कारण नहरों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होती है जिससे किसानों को परेशानी होती है। नहरों में पानी की कमी के कारण भी किसानों को अपने खेतों तक पानी नहीं मिल पाता जबकि किसान नहरों की सफाई और मरम्मत की मांग कर रहे हैं ताकि उन्हें अपने खेतों तक पानी मिल सके। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में रुपए अंतरित किये। साथ ही उज्जवला योजना के अंतर्गत बहनों को सहायता राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया। महिला एवं बाल विकास विभाग जिला बालाघाट द्वारा प्रतिमाह राशि अंतरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है गुरूवार को कलेक्ट्रेट के एनआईसी सभाकक्ष में विशेष रूप से लाड़ली बहनों के साथ मुख्यमंत्री के राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ। इस मौके पर बालाघाट नगर पालिका परिषद अध्यक्ष भारती सुरजीतसिंह ठाकुर के साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रशांतदीप सिंह ठाकुर पर्यवेक्षक श्रीमती नेहा ठाकुर श्रीमती अंजना दुबे श्रीमती सरला भोर एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ ही लाड़ली बहनों की उपस्थिति रही। शहर के 33 वार्डो में वृहद रूप से आजादी के संघर्ष बलिदान और समर्पण के साथ ही एकता के भाव को मजबूत करने देशव्यापी हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 8 अगस्त को नगरपालिका परिषद बालाघाट कार्यालय सभागार में तिरंगे झण्डे की रंगोली उकेरी गई। साथ ही रक्षाबंधन पर्व को लेकर नपाध्यक्ष एवं बहनों ने पार्षद भाईयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। सामान्य प्रशासन विभाग मध्यप्रदेश शासन के तहत नगरपालिका स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग हर घर स्वच्छता इस संदेश के साथ मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत नपा कार्यालय में तिरंगे झण्डे की रंगोली उकेरी गई। जहां नपाध्यक्ष भारती सुरजीतसिंह ठाकुर ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को शहर के सभी वार्डो में व्यापक रूप से चलाया जाना है। यह केवल अभियान नहीं है बल्कि आत्मगौरव और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।