Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
19-Jul-2025

1. रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 78% बढ़कर ₹26994 करोड़ हुआ रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। कंपनी की कुल कमाई ₹2.63 लाख करोड़ रही जो पिछले साल की पहली तिमाही की तुलना में 10% अधिक है। कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹26994 करोड़ रहा जो साल-दर-साल आधार पर 78.31% की बढ़त है। पिछले साल इसी अवधि में मुनाफा ₹15138 करोड़ था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू 5.26% बढ़कर ₹2.48 लाख करोड़ पहुंच गया है। 2. 9 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी पर भी अब BIS हॉलमार्किंग अनिवार्य भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने 18 जुलाई से 9 कैरेट सोने से बनी ज्वेलरी पर हॉलमार्क अनिवार्य कर दिया है। अब तक केवल 14K से 24K तक के गोल्ड पर हॉलमार्किंग जरूरी थी। इस कदम से अब सस्ता सोना खरीदने वाले ग्राहकों को भी उसकी शुद्धता की गारंटी मिलेगी। हालांकि सोने से बनी घड़ियों और पेन पर अब भी हॉलमार्क जरूरी नहीं होगा। सभी ज्वैलर्स और हॉलमार्किंग सेंटरों को इस नए नियम का पालन करना अनिवार्य होगा। 3. सोने-चांदी के दामों में फिर उछाल सोना ₹98243 और चांदी ₹1.12 लाख प्रति किलो 18 जुलाई को सोने और चांदी की कीमतों में भारी बढ़त देखने को मिली। 24 कैरेट सोना ₹790 की बढ़त के साथ ₹98243 प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं चांदी ₹1700 बढ़कर ₹112700 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इस साल अब तक सोना ₹22000 महंगा हो चुका है। 8 जून को सोने ने ₹99454 का ऑल टाइम हाई बनाया था जबकि 14 जुलाई को चांदी ₹113867 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी। 4. VIP इंडस्ट्रीज के चेयरमैन ने बेची 32% हिस्सेदारी भारत की सबसे बड़ी लगेज कंपनी VIP इंडस्ट्रीज के चेयरमैन दिलीप पिरामल ने अपनी 32% हिस्सेदारी बेच दी है। यह डील ₹1763 करोड़ में प्राइवेट इक्विटी फर्म मल्टीपल्स और अन्य निवेशकों के साथ हुई है। पिरामल ने कहा कि उनकी अगली पीढ़ी बिजनेस चलाने में दिलचस्पी नहीं रखती इसलिए यह फैसला लिया गया। कंपनी पिछले 53 सालों से सूटकेस और बैग्स के कारोबार में है लेकिन हाल के वर्षों में इसकी बाजार हिस्सेदारी और वैल्यू घटकर ₹6830 करोड़ रह गई है।