Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
20-Jul-2025

लापरवाही की इंतेहा: व्यर्थ बह गया हजारों लीटर पानी सिम्स में बिना पैसे लिए नही होता कोई काम अब सफाई मित्र कहलायेंगे कचरा वाहन चालक दो जुआ फड़ो पर पुलिस का छापा 8 आरोपी गिरफ्तार छात्रों को सिखाए आपदा से बचाव के गुर नगर निगम कर्मचारियों द्वारा अपने काम में लापरवाही बरतना कोई नहीं बात नहीं है। निगम अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा आए दिन ऐसे कारनामे किए जाते है। जिससे हजारों रूपए के नुकसान का भार आम जनता के कंधोंं पर आता है। ऐसी ही एक लापरवाही का मामला रविवार को जेल बगीचे में देखने को मिला। जहां निगम कर्मचारी की लापरवाही के चलते हजारों लीटर पानी व्यर्थ सड़कों पर बह गया। दरअसल जेल बगीचा स्थित पानी टंकी को भरा जा रहा था। टंकी भरने के बाद कर्मचारी को मोटर बंद करना था। लेकिन कर्मचारी द्वारा मोटर बंद नहीं की गई। जिसकी वजह से टंकी ओवर फ्लो होकर बहने लगी। लगभग दो घंटे टंकी बहती रही। जब स्थानीय लोगों द्वारा पानी टंकी कार्यालय में इसकी जानकारी दी तब कर्मचारी ने मोटर को बंद किया। लेकिन इस बीच हजारों लाखों लीटर पानी सड़कों पर बह चुका था। यह पहली बार नहीं जब निगम कर्मचारियों द्वारा ऐसी लापरवाही की गई हो बल्कि यह तो आए दिन की बात है। छिंदवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांईसेंस (सिम्स) में कार्यरत बाबूओं पर बिना पैसे दिए काम नहीं करने के आरोप लग रहे हैं। खास तौर पर सिम्स के स्थापना शाखा के बाबू पर यह गंभीर आरोप सिम्स के कर्मचारियों ने ही लगाए हैं। छोटे-मोटे काम के लिए भी कर्मचारियों को महिनों लटकाया जाता है। इसके कारण मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों में आक्रोश फैलता जा रहा है। पिछले दिनों यहां के कर्मचारी को एनओसी के लिए डीन के वाहन के आगे धरने तक में बैठना पड़ गया। इसके बाद भी उसे एनओसी नहीं दी गई। इसके कारण डिप्रेशन हाल अटेंडेंट में कार्यरत कर्मचारी अनस खान दूसरी नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर पाया। रविवार को शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन श्रेयांश लॉन में आयोजित हुआ जिसमें प्रदेशभर से आए सदस्यों ने भाग लिया। सम्मेलन में वेतन विसंगति पदोन्नति और सेवा शर्तों में सुधार पर चर्चा हुई। इसी दौरान नगर निगम महापौर विक्रम अहके ने दो प्रमुख मांगों—कचरा वाहन चालकों को सफाई मित्र की मान्यता और कलेक्टर दर से वेतन—को स्वीकृति दे दी। महापौर ने आश्वासन दिया कि अन्य मांगों जैसे बीमा और नियमितीकरण पर भी जल्द निर्णय लिया जाएगा। कर्मचारियों ने महापौर के निर्णय पर आभार जताया चौकी सिंगोड़ी थाना अमरवाड़ा पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर जुआ खेलते हुए 8 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पहली कार्यवाही में 5 और दूसरी में 3 आरोपी पकड़े गए। मौके से कुल 7800 रुपये नगद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में धर्मेन्द्र डेहरिया सुरेश सल्लाम कैलाश भलावी निर्भय परतेती निकलेश सिरसाम शुभम मालवी मनोज उर्फ पाशा वर्मा और शिवम सिंह गौतम शामिल हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है माचागोरा और चीचगांव स्कूलों में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा छात्रों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाव की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सिविल डिफेंस मास्टर ट्रेनर श्यामल राव ने सर्पदंश बाढ़ और आकाशीय बिजली से बचाव के उपाय बताए। बताया गया कि बिजली गिरने के समय पेड़ या ऊँचे स्थानों से दूर रहें। बाढ़ के दौरान पुल या रपटों को पार न करें ओर सांप काटने की स्थिति में जहरीले और गैर-जहरीले सर्पों की पहचान व प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आपदा उपकरणों का प्रदर्शन भी हुआ। पातालेश्वर धाम में मनाया हरियाली महोत्सव रविवार को पतालेश्वर धाम में हरियाली महोत्सव का आयोजन रानी सूर्यवंशी और श्रद्धा जैन द्वारा किया गया ।आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव और विशेष अतिथि विजया यादव थे। महिलाओं ने हरियाली उत्सव मनाते हुए एक दूसरे को हरे रंग की श्रृंगार सामग्री भेंट में दी और सावन के गीत गाते हुए एक दूसरे को झूला भी झुलाया। इस दौरान पूर्व महापौर कांता सदारंग कामिनी शाह अनिता शर्मा वंदना विश्वकर्मा सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहे। शिवोम् तीर्थ मंदिर में आयोजित हुआ अखंड रामायण पाठ सावन मास के पावन अवसर पर शिवोम् तीर्थ कुंडलिनी महायोग आश्रम परिसर स्थित हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। शनिवार सुबह पूजन-पाठ के साथ पाठ की शुरुआत हुई जो 24 घंटे निरंतर चला। मातृशक्ति पुरुषों और बच्चों ने मिलकर संगीतमय श्रीरामचरितमानस का पाठ किया। रविवार को सुंदरकांड हवन और आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इसके पश्चात प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। शिविर में दिनभर मौन रहकर की साधना गायत्री शक्तिपीठ मधुबन कालोनी में रविवार केा जिलेभर से आए गायत्री परिजनों ने दिनभर मौन रखकर विशेष साधना की। सुबह आठ बजे से ये विशेष शिविर शुरू हुआ। ध्यान प्राणायाम स्वाध्याय अंतर जगत का ज्ञान साधना का ज्ञान विज्ञान आदि पर वक्ताओं ने इस दौरान अपना मार्गदर्शन भी दिया। गायत्री परिवार के प्रवक्ता अरुण पराड़कर ने बताया कि अखण्ड ज्योति एवं माताजी की जन्मशताब्दी 2026 के क्रम में शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशानुसार पूरे विश्व में गुरुपूर्णिमा से श्रावणी पूर्णिमा तक 40 दिवसीय साधना कार्यक्रम चल रहा है। शिवमंदिर से टाउन हाल तक निकली कावड़ यात्रा भारत मंगल भवन के सामने शिव मंदिर से रविवार को शिवभक्तों ने कावड यात्रा निकाली। शाम को गाजे बाजे के साथ महिलाएं कावड़ लेकर निकली। शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए यह यात्रा टाउन हाल स्थित शिव मंदिर में संपन्न हुई। यहां सभी भक्तों ने भगवान का अभिषेक पूजन किया। आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। विशु नगर में महिलाओं ने मनाया हरियाली महोत्सव सावन गीतों पर झूमें कदम शहर के वार्ड नंबर 45 स्थित विशु नगर में रविवार को महिलाओं द्वारा हरियाली महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक सावन गीतों पर झूमकर नृत्य किया और एक-दूसरे के हाथों में मेहंदी लगाई। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति की जिला संयोजिका नेहा वर्मा सह संयोजिका मंजू जायसवाल सपना काले निशा गुप्ता सुधा श्रीवास्तव सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।