राज्य
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी के छत्तीसगढ़ आगमन पर रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका मुख्यमंत्री विष्णु देव साय केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे पूर्व राज्यपाल रमेश बैस पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों और अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।