Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
19-Mar-2025

इंदौर की गेर में पहुंची यूनेस्को की टीम इंदौर की गेर में पहुंची यूनेस्को की टीम रंगपंचमी पर बुधवार को इंदौर में गेर निकाली जा रही है। यूनेस्को की टीम भी यहां पहुंच गई है। 75 साल से चले आ रहे इस पारंपरिक आयोजन में फाग यात्रा में झांकियां भी शामिल की गई हैं। ब्रज की लठ्ठमार होली रासरंग श्रीकृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।विश्वप्रसिद्ध गेर को देखने के लिए इंदौर में छतों की बुकिंग की गई है। फाग यात्रा में मंत्री तुलसी सिलावट और विधायक मालिनी कौर भी शामिल हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कालीचरण महाराज सहित कई देशी-विदेशी मेहमान शामिल हुए हैं।पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाल लिया है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से पूरी गेर पर नजर रखी जा रही है। इधर उज्जैन में रंगपंचमी पर भगवान महाकाल को एक लोटा केसर युक्त रंग अर्पित किया गया। कलेक्टर अजय श्रीवास्तव एसपी रसना ठाकुर को हटाया मऊगंज पुलिस पर हमले के चार दिन बाद सरकार ने मंगलवार देर रात जिले के कलेक्टर और एसपी को बदल दिया है। कलेक्टर अजय श्रीवास्तव को हटाकर उप सचिव लोक परिसंपत्ति प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग में नियुक्त किया गया है। उनकी जगह 2015 बैच के आईएएस संजय कुमार जैन को मऊगंज का कलेक्टर बनाया गया है। एसपी रसना ठाकुर को हटाकर एआईजी पीएचक्यू भोपाल भेजा गया है। उनकी जगह दिलीप कुमार सोनी मऊगंज एसपी बने हैं।इधर चार दिन बाद हमले का नया वीडियो सामने आया है। इसमें टीआई संदीप भारती महिलाओं के सामने हाथ जोड़कर बंधक को छोड़ने के लिए कहते दिख रहे हैं। महिलाएं नहीं छोड़ने पर अड़ी रहीं। शिवराज के बेटों के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे पीएम मोदी केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों-पुत्र वधुओं का आशीर्वाद समारोह दिल्ली में आयोजित किया गया। एयरफोर्स स्टेशन पर कार्तिकेय-अमानत और कुणाल-रिद्धि की रिसेप्शन पार्टी रखी गई। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे और जोड़ों को आशीर्वाद दिया। केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्रों और पुत्रवधुओं के आशीर्वाद समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्यगण कई राज्यों के राज्यपाल उप राज्यपाल करीब 19 राज्यों के मुख्यमंत्री 6 राज्यों के उप मुख्यमंत्रियों सहित कई नेताओं और अन्य विशिष्टजनों ने आशीर्वाद दिया। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के न्यायाधीश सेनाओं के अध्यक्ष भी आशीर्वाद समारोह में पहुंचे। ज्वेलर्स शॉप से उड़ाए 1.13 लाख के चांदी के कड़े राजधानी भोपाल अशोका गार्डन इलाके में सोमवार शाम एक ज्वेलरी दुकान से चार महिलाओं की गैंग ने 1.13 लाख रुपए कीमत के चांदी के कड़े चोरी कर लिए। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस के अनुसार सम्राट कॉलोनी निवासी शशिकांत सोनी की रिद्धि-सिद्धि ज्वेलरी के नाम से उनके घर के नीचे ही दुकान है। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे शशिकांत अपने पिता को दुकान पर छोड़कर खाना खाने चले गए थे। शाम 4 बजे जब वे वापस लौटे तो काउंटर पर रिपेयरिंग का सामान पड़ा था। शक होने पर उन्होंने जेवरात चेक किए तो पाया कि काउंटर पर रखा चांदी के कड़ों का डिब्बा गायब था। जबलपुर समेत 13 जिलों में आज बारिश का अलर्ट मध्यप्रदेश के जबलपुर मंडला समेत 13 जिलों में बुधवार को हल्की बारिश हो सकती है। वहीं भोपाल ग्वालियर जबलपुर रीवा शहडोल चंबल और सागर संभाग में 20-21 मार्च को तेज आंधी गरज-चमक और बारिश होने का अलर्ट है। इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है।मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और ट्रफ की वजह से प्रदेश में मौसम बदला है। दिन के तापमान में गिरावट हुई है जबकि 14 मार्च से ही प्रदेश के कुछ हिस्से में हल्की बारिश हो रही है। 19 मार्च से फिर प्रदेश में बारिश आंधी और गरज-चमक की स्थिति बनेगी।