राज्य
विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार को सदन में चर्चा के दौरान सिंहस्थ के लिए जमीन अधिग्रहण का मामला गूंजा। इसे लेकर दो भाजपा विधायक आमने-सामने आ गए। उज्जैन के पूर्व सांसद और वर्तमान विधायक चिंतामणि मालवीय ने कहा कि उज्जैन का किसान परेशान है क्योंकि अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। वे सिंहस्थ के नाम पर किसानों की जमीन का जबरन अधिग्रहण कर रहे हैं। इससे किसानों में भय है। सिंहस्थ का आयोजन टेंट के रूप में होता है लेकिन यहां स्थाई निर्माण करने की तैयारी है। इस पर भाजपा विधायक अनिल जैन ने कहा कि उज्जैन में अच्छे काम हो रहे हैं।