कृषि वैज्ञानिकों की सरकार को चेतावनी गर्मी की मूंग की फसल से कैंसर व ह्रदय रोग का खतरा गर्मी की मूंग की फसल से कैंसर व ह्रदय रोग का खतरा मध्यप्रदेश के कई कृषि संस्थानों ने कृषि विभाग को पत्र लिखकर गर्मी में होने वाली मूंग की फसल के विरुद्ध चेतावनी दी है। कृषि वैज्ञानिकों ने कहा है कि गर्मी की मूंग की जल्दी कटाई के लिए किसान पैराकोट-ग्लाइफोसेट जैसे हानिकारक केमिकल उपयोग कर रहे हैं। इनसे मनुष्यों पशुओं और पर्यावरण सभी को नुकसान हो रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र हरदा कृषि महाविद्यालय -पवारखेड़ा कृषि विज्ञान नरसिंहपुर के अलावा जबलपुर के कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने भी इस बारे में कृषि विभाग को पत्र लिखे हैं। इन पत्रों में लिखा है कि गर्मी की मूंग की फसल जल्द सुखाने के लिए हानिकारक केमिकल प्रयोग होते हैं। हार्वेस्टर से फसल काटने पर अवशेष मिट्टी में भी रह जाते हैं। पशुओं को भी इसके उपयोग से नुकसान होता है। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक खतरनाक केमिकल्स से कैंसर ह्रदय रोग त्वचा-पाचन जैसी समस्याओं का खतरा है। इस फसल में अत्यधिक पानी की जरुरत होती है जिससे भूजल स्तर पर बुरा असर पड़ रहा है। सीएम हाउस में भाजपा विधायक दल की बैठक देर रात सीएम हाउस में हुई भाजपा विधायक दाल की बैठक में भाजपा ने अपने विधायकों को नसीहत दी है कि आपसी मतभेद या किसी तरह का टकराव होने पर सार्वजनिक बयानबाजी ना करें। पार्टी में उचित फोरम पर अपनी बात रखें। क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है तो सरकार के संज्ञान में लाएं और उसका निराकरण कराएं। विधानसभा में एेसे मुद्दे उठाने या बयानबाजी से बचें जो सरकार के लिए मुश्किल खड़ी करते हैं। इसके बजाए विभागीय मंत्रियों से मिलकर अलग से अपनी समस्याएं बता दें। मंत्रियों को भी नसीहत दी गई है कि पार्टी के विधायकों की बातों और मांगो को तवज्जो दें। आशीर्वाद समारोह में संघ प्रमुख मोहन भागवत आएंगे केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बडे़ बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की शादी के बाद आज भोपाल के जंबूरी मैदान पर रिसेप्शन का कार्यक्रम रखा गया है। इस आशीर्वाद समारोह में मप्र और छत्तीसगढ़ के मंत्रियों और सभी दलों के विधायकों को न्योता दिया गया है। इस समारोह में करीब दस हजार लोगों का भोज रखा गया है। जंबूरी मैदान पर आयोजित आशीर्वाद समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक डॉ मोहन भागवत कार्तिकेय और पुत्रवधु अमानत को आशीर्वाद देने पहुंचेंगे। जंबूरी मैदान और अवधपुरी जाने वाले रास्तें पर पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रखी गई है। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रमजान और आगामी होली रंगपंचमी के दौरान प्रदेश में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाणा ने पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक महत्वपूर्ण बैठक की। डीजीपी कैलाश मकवाणा ने निर्देश दिए कि प्रदेश में सभी त्यौहार शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाएं। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए और ग्राम रक्षा समिति व स्थानीय नागरिकों का सहयोग लिया जाए। इसके अलावा शांति समिति की बैठकें नियमित रूप से आयोजित करने के भी निर्देश दिए गए। 5 साल में 46 हजार करोड़ का निवेश डेढ़ लाख रोजगार मोहन सरकार ने विधानसभा में बजट पेश करने से पहले साल 2024-25 का आर्थिक सर्वेक्षण जारी किया है। इसके मुताबिक प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 1.39 लाख से बढ़कर 1.52 लाख हो गई है। राज्य के जीडीपी में 11% की ग्रोथ हुई है। जानकारों का कहना है कि राज्य की जीडीपी बढ़ने से सरकार अब ज्यादा कर्ज ले सकेगी। बीजेपी पार्षद पर महिला नेता ने दर्ज कराया रेप केस बीना की खुरई नगरपालिका के गुरुनानक देव वार्ड के भाजपा पार्षद मनोज राय के खिलाफ भाजपा की महिला नेता ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। आरोपी मनोज एनएसजी का रिटायर्ड कमांडो भी है। शहरी थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा के मुताबिक भाजपा की महिला पदाधिकारी ने शिकायत में बताया कि मनोज राय ने घर छोड़ने की बात कहकर कार में बैठाया। अपने साथ बाइपास ले गया और वहां दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने यह घटना मार्च 2024 की बताई है। उसका आरोप है कि मनोज ने डरा धमकाकर कई बार संबंध बनाए। महिला ने यह बात अपने पति को बताई। इसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। 19 हजार 207 करोड़ रुपए का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश राज्य सरकार की ओर से मंगलवार को विधानसभा में 19 हजार 207 करोड़ रुपए का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया गया। इसमें 7889 करोड़ रुपए राजस्व मद में और 11318 करोड़ रुपए पूंजीगत मद में रखे गए हैं। इसमें मंत्रियों के बंगलों की साज-सज्जा के लिए 5 करोड़ का प्रावधान किया है। 4 हजार करोड़ उर्जा विभाग की मुफ्त व सस्ती बिजली योजनाओं के सब्सिडी के भुगतान के लिए रखे हैं। इसमें अटल गृह ज्योति योजना के तहत विद्युत मंडल को सहायता मद से 622.45 करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान किया है। इसके साथ ही अटल कृषि ज्योति योजना मद में 1991.78 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। 5 एचपी तक के पंपों और थ्रेशर व एक बत्ती कनेक्शन को मुफ्त बिजली देने के लिए 386 करोड़ रुपए दिए गए हैं। सूरज के तीखे तेवरधार में पारा 39° पार मंगलवार को मध्यप्रदेश के कई शहरों में गर्मी का असर देखा गया। भोपाल इंदौर और उज्जैन संभाग सबसे ज्यादा गर्म रहे। जबकि नर्मदापुरम-जबलपुर संभाग में भी पारा बढ़ गया। ऐसा ही मौसम अब आगे भी बना रहेगा। 12 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होगा। जिसका असर अगले एक-दो दिन में देखने को मिलेगा। जिससे दिन-रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है।