अंजुमन कॉम्प्लेक्स का सीमांकन कराने सात दिन का अल्टीमेटम 7 गिरफ्तार 5 आरोपी को पकड़ने पुलिस का छूट रहा पसीना अधिक बोली लगाने वालों को मिलेगा शराब का ठेका साल की पहली लोक अदालत में मामलो का किया गया निराकरण सांसद ने पुष्पवर्षा कर किया महिलाओ का सम्मान राज टाकिज के पास शहर की अंजुमन कमेठी के बनाए गए व्यव्यायिक कॉम्प्लेक्स का सीमांकन सात दिन में करके इसकी रिपोर्ट नगर निगम को देने के आदेश हाई कोर्ट ने दिए है। सप्ताह भर मे यादि यह रिपोर्ट नहीं प्रस्तुत की गई तो न्यायालय के आदेश पर निगम कॉम्प्लेक्स को ध्वस्त कर सकता है। ध्यान रहे शहर के बीचों बीच स्थित इस कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर लम्बे समय से विवाद चल रहा है। अब न्यायालय ने इस पर यह निर्णय दिया है। कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया बोहता में 5 मार्च 2025 को एक किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना से जुड़े 5 लोग अभी भी फरार हैं। 5 मार्च 2025 की रात लगभग 10 बजे सुरेश यादव ने अपने खेत के पास कुछ लोगों को आग जलाते देखा। जब उन्होंने उन्हें आग जलाने से मना किया तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इस दौरान सुरेश यादव के बेटे रजत यादव भाई धनराज यादव और नौकर अमित धुर्वे ने बीच-बचाव करने की कोशिश की लेकिन आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया था। हमले में सुरेश यादव गंभीर रूप से घायल हुए थे जिनकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। रजत यादव और धनराज यादव को भी गंभीर चोटें आईं थी। कलेक्टर की अध्यक्षता में आज आबकारी विभाग के ई-टेंडरिंग कम ऑप्शन की प्रक्रिया का पालन किया गया जिला आबकारी अधिकारी अजीत इक्का ने बताया कि इस प्रक्रिया में छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले में संचालित नो समूह में से पांच समूह के लिए आई-टेंडरिंग की प्रक्रिया हुई है। सरकार के निर्धारित नियम के अनुसार रविवार को सुबह 10:30 बजे एक्शन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस प्रक्रिया में जिस समूह का सबसे ज्यादा नीलामी दर होगा उसे हिसाब से दुकानों का आवंटन किया जाएगा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समझौते के आधार पर आमजन को त्वरित एवं सुलभ न्याय दिये जाने के उद्देश्य से शनिवार को साल की प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। नेशनल लोक अदालत में 41 खण्डपीठों के द्वारा मोटर दुर्घटना के. 46 प्रकरणों मे 1 करोड़ 69 लाख 65 हजार रूपये एवं चेक बाउन्स के 197 प्रकरणों में 2 करोड़ 78 लाख 12 हजार 356 रूपये श्रम विवाद के 2 प्रकरण में 7 लाख रूपये के अवार्ड पारित किये गये तथा राजीनामा योग्य दांडिक 220 प्रकरण पारिवारिक विवाद के 100 प्रकरण अन्य सिविल प्रकृति के 67 प्रकरणो में 64 लाख 66 हजार 600 रूपये के अवार्ड पारित किये गये इसी प्रकार विद्युत अधिनियम के 26 प्रक्ररणो में 1 लाख 98 हजार 550 रूपये की अवार्ड राशि सहित न्यायालयों में लंबित कुल 744 प्रकरणों में दोनों पक्षों की सहमति के आधार पर राजीनामा किया जाकर अंतिम निराकरण किया गया। इसी प्रकार बैंकों नगर निगम-नगरपालिका विद्युत विभाग के प्रिलिटिगेशन के 758 प्रकरणों में 542. प्रक्ररण निराकृत किया जाकर.14423651/- रूपये की राशि के अवार्ड पारित किये गये। 14 गौवंश को कराया मुक्त जिले में गौवंश तस्करी के मामले थमने कानाम नहीं ले रहे हैं। तस्कर गौवंश की तस्करी के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। इसके कारण पुलिस के लाख प्रयास के बाद भी इन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। ऐसा ही एक मामला लावाघोघरी थाना क्षेत्र के प्रधानघोघरी में सामने आया है जहां पुलिस ने एक पिकअप वाहन में ठूंस-ठूंसकर भरे 14 गौवंश को मुक्त कराया है। मामले में पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रधानघोघरी के एक ढाबे के समीप हाईवे रोड के किनारे एक पिकअप वाहन खड़ा है जिसमें बड़ी मात्रा में गौवंश भरे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो यहां वाहन चालक ढाबे में खाना खा रहे थे और सडक़ किनारे खड़े पिकअप वाहन की जब तलाशी ली गई तो उसमें १४ नग गौवंश क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे। सांसद ने पुष्पवर्षा कर किया महिलाओ का सम्मान छिंदवाड़ा भाजपा कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। महिला मोर्चा द्वारा भारतीय जनता पार्टी की जिले की समस्त कार्यकर्ता बहनें एवं जिले की समस्त जनप्रतिनिधि बहनों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जिले के सांसद विवेक बंटी साहू ने सभी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। सांसद ने कहा की जिले की प्रत्येक मातृ शक्ति के सम्मान के लिए मैं जीवन भर आपके भाई एवं बेटे के रूप में आपके समक्ष खड़ा रहूंगा। कांग्रेस ने भी महिला नेत्रियों का किया सम्मान राजीव कांग्रेस भवन में महिला दिवस पर हुए आयोजन में उपस्थित मातृशक्ति व कांग्रेस के वक्ताओं ने अपने विचार रखें। जिला अध्यक्ष विश्वनाथओकटे व अन्य पदाधिकारियेां ने सभी का अभिवादन किया। ओकटे ने कहा कि यह दिन महिलाओं के सामाजिक राजनीतिक व आर्थिक योगदान को सम्मानित करने का एक महत्वपूर्ण दिन है। महिलाओं के अधिकार की रक्षा समानता व सशक्तिकरण के लिए आम लोगों को जागरूक करने का समय है। कार्यक्रम को महिला कांग्रेस की प्रभारी मंजू बैस महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरण चौधरी शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा यादव ने सम्बोधित किया। बड़ी संख्या में महिला जनप्रतिनिधि और पार्टी की महिला कार्यकर्ताएं इस दौरान मौजूद रहीं। 97 विद्यार्थी नहीं दे पाए बायोलॉजी का पेपर माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा आयोजित की जाने वाली हायर सेकेण्डरी व हाई स्कूल परीक्षा सत्र 2024-2025 के अंतर्गत 25 फरवरी 2025 से हायर सेकेण्डरी व हाई स्कूल परीक्षा 27 फरवरी से छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में स्थापित 162 परीक्षा केंद्रों पर प्रारम्भ हो चुकी है। जिसकी सतत् मॉनीटरिंग कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अग्रिम कुमार द्वारा की जा रही है। शनिवार को 148 परीक्षा केन्द्रों पर कक्षा 12वीं के बायोलॉजी विषय के प्रश्नपत्र की परीक्षा सम्पन्न हुई। जिसमें कक्षा 12वीं में 6238 दर्ज विद्यार्थियों में से 6141 विद्यार्थी उपस्थित रहे तथा 97 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में 03 दिव्यांग विद्यार्थी शामिल हुये जिसमें से 01 विद्यार्थी के लिये राईटर की सुविधा उपलब्ध कराई गई। जिला स्तरीय निरीक्षण दलों द्वारा किये गये निरीक्षणों की संख्या 16 तथा विकासखण्ड स्तरीय निरीक्षण दलों द्वारा किये गये निरीक्षणों की संख्या 65 रही। इस दौरान किसी भी परीक्षा केन्द्र पर नकल प्रकरण पंजीबध्द नहीं हुआ। साईं मंदिर नोनिया से निकलीं बाबा की पालकी साईं मंदिर नोनिया करबल में बाबा की 19 वी वर्षगांठ पर शनिवार को पालकी यात्रा निकाली गई। यहं दो दिन का ब्रह्मोत्सव कार्यक्रम किया जा रहा है। पालकी यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए पुन: मंदिर लाई गयी। इस अवसर पर रैली में बाजेगाजे- के साथ साँइभक्तों ने नृत्य किया। दूसरे दिन रविवार को सुबह 5.30 बजे काकड आरती होगी तथा सुबह 8 बजे बाबा का अभिषेक होगा। दोपहर 12 बजे अपराह्न आरती तथा बाबा को 56 भोग प्रसाद अर्पण किया जायेगा। शाम 4बजे से हवन पूजन होगा तथा शाम 6 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।