Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
04-Mar-2025

देहरादून से है जहां कारगी चौक के पास वर्षों से कूड़ा डंप किए जाने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रह है। लोगों के द्वारा अनेकों बार इसको कहीं और स्थापित किए जाने की मांग भी की गई लेकिन नगर निगम द्वारा अब तक इसका हल नहीं निकाला जा सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसके चलते उनके क्षेत्र में भारी दुर्गंध रहती है जिससे उनके बच्चों पर भी इसका दुष्प्रभाव पड़ रह है इसी से आक्रोशित होकर लोग एकत्रित हुए और सांकेतिक धरना भी दिया। धारचूला पिथौरागढ़ के उच्च हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी से चौदस वैली के गुमिकांग के चारागाह में स्थानीय भेड़ पालकों को भारी नुकसान हुआ है l बर्फबारी के कारण स्थानीय चरवाहों की बकरिया एक ही स्थान में सैकोडो की संख्या में जिन्दा दफ़न हो गयी वहीं पेड़ो के टूटने से भी बकरिया ज्यादा हताहत हुई है। सोसागावं के पस्ती निवासी अशोक बरती के 21। बकरिया मर गई है वहीं प्रेम सिंह धामी के 17 बकरिया मर गई है। तथा दान सिंह बुदियाल के 6बकरिया मर गई 25। बकरिया अभी भी लापता हैं। जनक सिंह बुदियाल के 32 बकरिया गायब है तथा 3 बकरिया के शव मिले हैं। 5 बकरिया घायल है। जनक सिंह भंडारी के 22। बकरिया लापता है 5। बकरियों के शव मिले हैं व 7 घायल है। उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान और पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। आई.आर.डी.टी. सभागार में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम में 18 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया है जिन्होंने क्षेत्रीय भाषा उत्तराखण्ड आंदोलन सहित देश को साहित्य के माध्यम से दिशा व दशा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वहीं इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार ने भाषा के उत्थान और संवर्धन के लिए कई काम किए हैं। राज्य में इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में हो रही है। वहीं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा सरकार का कर्तव्य बनता है कि भाषा के सम्बर्धन के लिए कार्य कर रहे साहित्यकारों का सम्मान किया जाए। देहरादून से हैं जहाँ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुलिस लाइन पहुँचे इस दौरान उन्होंने पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण किया और भर्ती के लिए आए युवाओं का उत्साहवर्धन भी किया।इस दौरान मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने भर्ती में शामिल युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन करने को कहा। मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे । इस अवसर पर उन्होंने भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। शासकीय आवास पर महाकुंभ प्रयागराज-2025 अभिनंदन कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले एसडीआरएफ के 112 जवानों को सम्मानित किया एवं पुरस्कार स्वरूप ₹5 लाख का चेक सौंपा प्रदेश के एसडीआरएफ जवानों ने महाकुंभ के दौरान अपने समर्पण और साहस से सभी का दिल जीता है। इस महा आयोजन में उनकी भूमिका न केवल सराहनीय रही बल्कि इससे उन्होंने महत्वपूर्ण अनुभव भी अर्जित किए। यह अनुभव वर्ष 2027 में होने वाले हरिद्वार कुंभ में प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगा। भाजपा के संगठन चुनाव गतिमान है। हाल ही में भाजपा ने अपने सभी मंडल अध्यक्षों की घोषणा की थी। जिसके बाद अब बारी जिलाध्यक्षों की घोषणा करने की है। जिसको लेकर तमाम तैयारियां चल रही हैं और चयन प्रक्रिया भी तेज है। इसी को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि भाजपा का संगठन पर्व चल रहा है। और जिला अध्यक्षों के निर्वाचन की तैयारियां भी चल रही हैं। जो पर्यवेक्षकों ने रिपोर्ट दी है उसको केंद्र भेज दिया गया है। और अब जल्द ही जिला अध्यक्षों की भी घोषणा कर दी जाएगी। उत्तराखंड के गढ़वाल से लोकसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। सांसद अनिल बलूनी ने गढ़वाल लोकसभा के सीमांत जनपद चमोली के सीमावर्ती क्षेत्र के विकास से संबंधित योजनाओं के मामले में केंद्रीय गृहमंत्री से बातचीत की।सांसद अनिल बलूनी का कहना है सीमांत क्षेत्रों में विकास की योजनाओं और पलायन को रोकने के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाकर केंद्रीय गृहमंत्री से बातचीत की गई। सांसद बलूनी का कहना है कि केंद्रीय गृहमंत्री ने आश्वासन दिया है कि सीमांत क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया जाएगा