राज्य
जबलपुर में नवरात्रि एवं दुर्गोत्सव पर्व पर साम्प्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु शाम 6 बजे पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक फ्लैग मार्च पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर से निकाला गया। आपत्तिजनक मैसिज/वीडियो शेयर करने वालों के विरूद्ध तत्काल विधिसम्मत कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जबलपुर साइबर टीम द्वारा निरंतर निगाह रखी जा रही है।