एमपी के इतिहास में पहली बार! प्रदेश सरकार.... मध्य प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार होने जा रहा है जबकि किसी बड़े प्राइवेट स्कूल का संचालन प्रदेश सरकार करेगी। यह वही स्कूल है जहां पर पिछले दिनों साढ़े 3 साल की बच्ची का यौन शोषण हुआ था। घटना सामने आने के बाद सरकार ने पुलिस और एसडीएम से इसकी जांच करवाई थी। तब स्कूल को सील कर दिया गया था। मध्य प्रदेश में छह महीने में लगे 15 हजार सोलर पैनल पीएम सूर्य घर योजना शुरू होने के बाद से लोग सोलर पैनल लगवाने में खासी रुचि दिखा रहे हैं। फरवरी में शुरू हुई इस योजना के बाद महज छह महीने में प्रदेश के 15 हजार 142 लोग पैनल लगवा चुके हैं। इनमें मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सबसे अधिक नौ हजार उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ा है। व्यावसायिक इमारत को GST में बड़ी राहत व्यावसायिक इमारत बनाकर किराए पर देने वालों के कंधों से टैक्स का बोझ कम होने जा रहा है। इन इमारतों के निर्माण पर उनके द्वारा चुकाए गए जीएसटी का बड़ा हिस्सा वे वापस हासिल कर सकेंगे। उन्हें निर्माण के दौरान चुकाए गए टैक्स का आगे क्रेडिट मिल सकेगा। मैं गरबा पंडाल में कदम तक नहीं रखूंगा ’ मध्य प्रदेश के इंदौर में फिरोज खान नाम के एक शख्स के गरबा आयोजन समिति मे शामिल होने से शुरू हुए विवाद के चलते कार्यक्रम का आयोजन रद्द करना पड़ा। खान ने कहा‘ मैं अपील करता हूं कि गरबा कार्यक्रम आयोजित होने दें अगर लोगों को मेरे नाम से दिक्कत है तो मैं गरबा पंडाल में कदम तक नहीं रखूंगा।’ नए मुख्य सचिव ने पहली मीटिंग में लगाई क्लास मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव अनुराग जैन ने काम संभाल लिया है। पहले ही दिन प्रदेश के अधिकारियों की मीटिंग की है। इसमें दो टूक शब्दों में अपने इरादे अधिकारियों को समझा दिए हैं। एक-दूसरे विभाग के अधिकारियों से बात करें। साथ ही केंद्र की योजनाओं का लाभ लें। रीवा में 3.26 करोड़ की लागत से बना अटल पार्क रीवा में डेप्यूटी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने अटल पार्क का लोकार्पण किया। इस पार्क का निर्माण 3 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से हुआ है। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध सिंगर कैलाश खेर ने अपने गीतों से समारोह को विशिष्ट बनाया। डेप्यूटी सीएम ने रीवा को विकसित शहर बनाने के संकल्प की बात कही हैं। एमपी में मानसून की विदाई गर्मी बढ़ी मध्यप्रदेश में बारिश का दौर थमते ही गर्मी परेशान करने लगी। गुरुवार को ग्वालियर में तापमान 36 डिग्री के पार रहा। ग्वालियर-चंबल से मानसून की विदाई हो गई है। इंदौर उज्जैन भोपाल और नर्मदापुरम से भी मानसून विदा होने लगा है। नवरात्रि में इस बार बारिश की संभावना कम है। भाजपा विधायक मीना सिंह का धरने पर पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक मीना सिंह ने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बाहर धरना प्रदर्शन किया। गुरुवार को पार्क प्रबंधन के आश्वासन के बाद उन्होंने विरोध प्रदर्शन खत्म किया। स्थानीय रोजगार नई जिप्सियों को पर्यटन रोस्टर में शामिल करने वन्य जीवों के हमले से घायल लोगों को त्वरित मुआवजा देने सहित अन्य मांगों को लेकर उन्होंने 1 अक्टूबर को धरना शुरू किया था। मोहन कैबिनेट की अगली बैठक दमोह में मोहन कैबिनेट की दूसरी डेस्टिनेशन बैठक कल 5 अक्टूबर को दमोह जिले के सिंग्रामपुर में होनी है। सिंग्रामपुर रानी दुर्गावती की राजधानी रही है। इस बैठक में प्रदेशहित व क्षेत्र विकास से जुड़े कई अहम फैसले फैसले हो सकते हैं। प्रदेश को केंद्र से मिली खाद की बड़ी खेप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश को समय पर उर्वरक उपलब्ध करवाने पर केन्द्र सरकार को धन्यवाद दिया है। उन्होंने केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री नड्डा को पत्र लिखकर आभार व्यक्त किया है। केन्द्र सरकार द्वारा दी गई यह स्वीकृति प्रदेश के किसान वर्ग के लिए राहतकारी सिद्ध होगी।