मध्य प्रदेश से सात राज्यों की ट्रेनें...... ताप विद्युत पर निर्भरता कम करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए मध्य प्रदेश में 6418 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। वर्तमान में सात राज्यों (गोवा झारखंड महाराष्ट्र दिल्ली बिहार उत्तर प्रदेश और ओडिशा) में ट्रेनें मप्र में उत्पादित सौर उर्जा से दौड़ रही हैं।इसके लिए 25 वर्ष का अनुबंध किया गया है। इंदौर-देवास रोड के बीच लंबा महाजाम बुधवार को इंदौर-देवास के बीच लंबा जाम लग गया जिसमें सैकड़ों वाहन फंसे रहे। जाम कई घंटों तक रहा। इससे इंदौर-देवास के बीच अपडाउन करने वालों सहित भोपाल आष्टा की ओर से आने वाले वाहन भी घंटों अटके रहे। डकाच्या से शुरू हुआ जाम मांगलिया तक पहुंच गया। भीषण हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत दमोह थाना के समन्ना गांव में ट्रक से कुचलने के कारण नौ लोगों की मौत के बाद बुधवार को जब शोभानागर इलाके से एक साथ आठ अर्थियां मुक्तिधाम पहुंची तो शहर के हर शख्स की आंख से आंसू निकल आए। शव यात्रा को कंधा देने के लिए हजारों लोगों की भीड़ परिवार के घर पहुंची और अर्थियां को मुक्तिधाम तक पहुंचाया गया। एमपी में महिला अधिकारियों संग प्रशासन का हाल नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत केंद्र सरकार लोकसभा और राज्यों की विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने जा रही है मप्र पुलिस में स्थित विपरीत है। प्रदेश में लगभग 240 महिला डीएसपी हैं पर 20 से अधिक जिलों में उनकी मैदानी पदस्थापना नहीं है। मक्सी में बवाल फायरिंग में एक की मौत मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के मक्सी में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया जिसके चलते फायरिंग और पथराव की घटना हुई. इस घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को चोट आई है. प्रशासन ने मक्सी में धारा 163 लगा दिया है. शिप्रा नदी को लेकर सरकार की विशेष परियोजना मध्य प्रदेश सरकार ने शिप्रा नदी को प्रवाहमान करने और सिंचाई के साधन को समृद्ध बनाने के लिए एक बड़ी योजना बनाई है. मध्य प्रदेश में सिंचाई के साधन को समृद्ध बनाने के लिए बड़ी योजना बनाई गई है. इस पर 36 करोड़ 64 लाख रुपये खर्च होंगे. सरकार ने 5 डैम और भी स्वीकृत किए हैं. डेंगू का हॉटस्पॉट बना भोपाल! एक दिन में 10 नए मरीज राजधानी भोपाल में डेंगू के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं. कई इलाके डेंगू के हॉटस्पॉट बन गये हैं. जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मरीजों की बढ़ती संख्या से चिंतित है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 280 से ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं. सागर इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव से एमपी को बड़ा फायदा मध्य प्रदेश के सागर में शुक्रवार 27 सितंबर को रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव होनी है। इसके लिए 4500 उद्यमियों ने पंजीयन कराया है। 60 बड़े औद्योगिक समूहों के शामिल होने की भी संभावना है। पीटीसी ग्राउंड में आयोजित इस कान्क्लेव का शुभारंभ मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे। इस दौरान माइनिंग टूरिज्म क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं हैं। प्रदेश में 16 नए रंग बसेरे का निर्माण भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के शहरों में संचालित रैन-बसेरों की जानकारी ली है। प्रदेश के 16 नगर निगम क्षेत्रों में मॉडल रैन-बसेरों का निर्माण भी किया जा रहा है। इसके लिए शासन ने श्रम विभाग को प्रति मॉडल रैन-बसेरा 6.10 करोड़ रुपए के मान से 100 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। BJP में सदस्यों का आंकड़ा 1 करोड़ के पार मध्य प्रदेश भाजपा के सदस्यता अभियान का पहला चरण बुधवार को समाप्त हो गया। इस दिन 15 लाख सदस्यों को जोड़ा गया। इसके साथ ही मध्य प्रदेश भाजपा के सदस्यों का आंकड़ा 1 करोड़ के पार हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए भाजपा के सदस्य बनें।