महिला से गैंगरेप: बेल्ट से पीटा और न्यूड डांस भी करवाया मध्य प्रदेश के इंदौर में महिला के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। उसके साथ न केवल गैंगरेप किया गया बल्कि बेल्टों से पीटा भी गया। इस दौरान उसे जबरन न्यूड डांस करने के लिए मजबूर किया गया। ये मामला मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश के 19 दिन बाद दर्ज किया गया है। हाई कोर्ट ने पुलिस को महिला की शिकायत पर विचार करके 90 दिन के भीतर इसका निपटारा करने का आदेश दिया था। शराब पीकर टल्ली प्रभारी प्राचार्य पूर्व छात्र ने फिर बनाया VIDEO मध्य प्रदेश के सीधी जिले के शासकीय महाविद्यालय सिहावल के प्रभारी प्राचार्य एलबी सिंह का शराब के नशे में कॉलेज पहुंचने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को कॉलेज के एक पूर्व छात्र रिंकू चतुर्वेदी ने बनया है। रिंकू शराब के नशे में धुत प्रभारी प्राचार्य से पूछ रहा है कि वह शराब के नशे में कॉलेज क्यों आते हैं? जिसका जवाब देने से प्रभारी प्राचार्य बचते नजर आ रहे हैं। एमपी के सभी ब्लॉक में आज कांग्रेस का धरना मप्र में दलित महिला उत्पीड़न बढ़ते क्राइम बेरोजगारी भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी जैसे तमाम मुद्दों को लेकर सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर कांग्रेस के नेता आज धरना देंगे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के नेतृत्व में यह धरना आयोजित किया गया है। कांग्रेस ने अपने सभी ब्लॉक में आज धरना देने का निर्णय किया है. भोपाल में 30 अगस्त को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया था। रतलाम-मंदसौर समेत 5 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट मध्यप्रदेश में इस मानसून सीजन की 95% यानी एवरेज 35.3 इंच बारिश हो चुकी है। 2 इंच पानी और गिरते ही इस साल सामान्य बारिश का कोटा फुल हो जाएगा। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक प्रदेश में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का अनुमान जताया है। धार के बरखेड़ा डैम के सभी 10 गेट खोले गए। सतना के उतैली में तालाब की मेढ़ टूटने से घरों में पानी भर गया। टीचर्स-डे पर आंदोलन करेंगे शिक्षक अभ्यर्थी मध्य प्रदेश के शिक्षक और अभ्यर्थी गुरुवार 5 सितंबर को टीचर्स डे पर राजधानी भोपाल में धरना प्रदर्शन करेंगे। वह माध्यमिक और उच्च माध्यमिक में खाली पड़े पदों को भरे जाने की मांग कर रहे हैं। बताया यह पद पिछले 6 साल से खाली पड़े हैं। शिक्षक भर्ती की पहली और दूसरी काउंसलिंग के बाद भी हजारों पद खाली हैं। मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षक के 2238 और उच्च माध्यमिक शिक्षक के 5935 पद खाली हैं। प्रभारी मंत्री चैतन्य कश्यप की बैठक कैन्सिल भोपाल के प्रभारी मंत्री चैतन्य कश्यप बुधवार को पहली बार राजधानी भोपाल में बैठक लेने वाले थे लेकिन उनकी बैठक निरस्त हो गई। वह पहले भी एक बैठक टाल चुके हैं। मंत्री चैतन्य कश्यप भोपाल के प्रभारी मंत्री हैं। बुधवार दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक होनी थी लेकिन CM मोहन यादव के पिता के निधन के चलते बैठक कैंसिल कर दी। बूथों में सक्रिय हुईं बीजेपी की टोलियां भाजपा का सदस्यता अभियान बुधवार से बूथ स्तर पर शुरू होगा। एमपी के 64 हजार से ज्यादा बूथों पर अलग-अलग टोलियां सक्रिय हैं। हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने का टारगेट लिया है। यह टोलियां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घर भी जाएंगी। पूरे प्रदेश में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है। सीएम मोहन यादव प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मंगलवार को भाजपा की सदस्यता ली थी। सीएम मोहन यादव के पिता का अंतिम संस्कार आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता पूनमचंद्र यादव का अंतिम संस्कार आज बुधवार 4 सितंबर को उज्जैन में किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित देश प्रदेश के तमाम दिग्गज शामिल होंगे। सिंधिया 11.40 बजे और वीडी शर्मा सुबह 9.45 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। अंतिम यात्रा में सिंधिया-वीडी सहित अन्य दिग्गज शामिल होंगे। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तेंदुए की मौत बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तेंदुए की मौत हो गई। धमोखर बफर के सकरिया बीट में वयस्क मादा तेंदुआ मृत अवस्था में पड़ी मिली है। घटना स्थल पर टाइगर के पगमार्क और लैपर्ड को घसीटने के निशान मिले हैं। आशंका है कि तेंदुए की मौत टाईगर के हमले से हुई है। हालांकि अभी इसके स्पष्ट सबूत नहीं मिले।