Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
16-Aug-2024

पुण्यतिथि पर भाजपा ने अटल जी को किया नमन| EMS TV 16 -AUG-2024 मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। सभी नेताओंने डीबी मॉल के सामने स्थित प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने स्व. अटलजी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जीवन खुली किताब की तरह है। अटल जी के भाषण उनके विचार उनकी शब्द रचना जैसे छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता और टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता धैर्य का संदेश देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी ने आजादी के पहले से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में अपनी यात्रा प्रारंभ की और पांच-पांच प्रधानमंत्री के सामने लगातार 50 साल विपक्ष की भूमिका को मजबूती के साथ निभाया। अटल जी ने एक बार नहीं दो-दो बार संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी को स्थापित करने का काम किया। हम सौभाग्यशाली है कि हमें अटल जी के उदार विचार और भाषण सुनने को मिले और यही हमें आज भी संबल प्रदान करते हैं।