Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
15-Aug-2024

आज 78वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बतौर सीएम पहली बार लाल परेड ग्राउंड पर तिरंगा फहराया। इस साल स्वतंत्रता दिवस की थीम विकसित भारत है। इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ओपन जीप में परेड की सलामी ली। ओपन जीप में परेड को सलामी देते हुए उनके साथ पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना भी मौजूद थे। कार्यक्रम में पुलिस और होमगार्ड जवानों को भी सम्मानित किया गया। मध्य प्रदेश के अन्य 30 जिलों में भी ध्वजारोहण किया जा रहा है जहां प्रदेश के मंत्री स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं।