Jabalpur -हिन्दुओं पर अत्याचार को लेकर सड़क पर पुतला दहन | EMS TV 12-AUG-2024 \ बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के ऊपर अत्याचार को लेकर आज मालवीय चौक पर बांग्लादेशियों का पुतला दहन किया गया. समिति सदस्य ने कहा - हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के फोटो और वीडियो वायरल कर रहे इससे आमजन मानस आक्रोशित हो रहा है सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री महोदय जी से हम सभी आग्रह करते हैं वहां पर हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार को रूकवाये जाए. भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा की आन बान और शान के लिए जबलपुर में भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में हजारो की संख्या में लोग शामिल हुए जो अपने हाथो में तिरंगा लेकर चल रहे थे। तिरंगा यात्रा में जिले के सभी नागरिको से आह्वान किया गया की वो अपने घरो में तिरंगा लगाये। तिरंगा यात्रा में उत्तर मध्य जबलपुर के विधायक अभिलाष पांडे सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल थे। जबलपुर पुलिस द्वारा आज विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन की उपस्थिति में किया गया। पुलिस अधीक्षक अदित्य प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखा कर यात्रा की शुरुवात की। तिरंगा यात्रा में ‘‘देश-भक्ति जन-सेवा’’ का संदेश देते हुये जबलपुर पुलिस जनता की सेवा के लिये सदैव तत्पर है का संदेश भी दिया गया। राजपाल सिंह बघेल थाना प्रभारी ओमतीओमती थाना अंतर्गत प्रभु वंदना टॉकीज के बाजू में आने वाली चौरसिया बंधु पान की दुकान में देर रात चोरों ने धाबा बोलते हुए लाखों रुपए का सामान पार कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही दुकान संचालक मौके पर पहुंचे। शटर के कुंदे टूटे हुए थे पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज पुलिस खांगाल रहीं है।आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गढ़ा थाना क्षेत्र के सूपाताल तालाब में शाम आठ साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चा पैरालाइसिस से पीड़ित था. बच्चे की खोजबीन में 24 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से बच्चे का शव तालाब के बीच से बरामद हुआ। बच्चे का शव देखकर पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है। #jabalpurhindinews #congress #hindinews #jabalpurnews