Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
12-Aug-2024

शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में तिरंगे का अपमान मध्य प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने नरसिंहपुर में तिरंगा यात्रा के दौरान भारतीय ध्वज संहिता का उल्लंघन किया है। तिरंगा यात्रा में जिस जीप पर मंत्री सवार थे उसके बोनट पर राष्ट्रीय ध्वज को चिपकाया गया। यह भारतीय ध्वज संहिता का उल्लंघन है। जीप के बोनट पर राष्ट्रीय ध्वज को चिपकाना संहिता के साथ ही राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 का उल्लंघन है। क्या नाराज हैं MP के दो मंत्री? सीएम के कार्यक्रम से दूरी मध्य प्रदेश सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. इसका संकेत नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के ट्वीट से मिलता है. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने दूरी बनाई. कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कुछ तो गड़बड़ है. सीएम ने इस कार्यक्रम में सिंगल क्लिक से 19 छात्राओं के खाते में 57 करोड़ की राशि ट्रांसफर की है. गुना में टुकड़ों में बंटा एयरक्राफ्ट पायलट घायल मध्यप्रदेश के गुना में शा-शिब एविएशन एकेडमी का टू सीटर एयरक्राफ्ट 152 दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दो पायलट उसे लेकर टेस्ट फ्लाइट के लिए उड़े थे। करीब 40 मिनट उड़ने के बाद गुना के एयरक्राफ्ट परिसर में ही क्रैश हो गया। हादसा इंजन फेल होने से हुआ है। कैप्टन वीसी ठाकुर और एक अन्य पायलट घायल हैं। मौके पर कैंट पुलिस सहित एकेडमी के अधिकारी मौजूद हैं। मंदिर-मस्जिद विवाद के बाद कलेक्टर का तबादला बीजेपी नेता ने कसा तंज बीजामंडल मंदिर मस्जिद विवाद के बाद विदिशा कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य का तबादला कर दिया गया है। भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा नाम सोशल मीडिया में कलेक्टर की तबादले पर कसा तंज कहा उम्मीद करता हूं विदिशा के कलेक्टर साहब को अब किसी मंदिर में मस्जिद नजर नहीं आएगी। मंडला से भी शुरू होगी पीएमश्री वायु सेवा - सीएम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने मंडला प्रवास के दौरान रविवार को अनेक सौगातें देते हुए ग्वारा में हवाई पट्टी विकसित करने के लिए छह करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा - मंडला से भी शीघ्र ही पीएमश्री वायुसेवा प्रारंभ की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बम्हनी को उप तहसील से तहसील का दर्जा देने की घोषणा भी की है। भोपाल में मंथन दिल्ली में एमपी कांग्रेस की बड़ी बैठक भोपाल में मंथन के बाद मंगलवार को दिल्ली में एमपी कांग्रेस की बड़ी बैठक बुलाई गई है। इससे पहले सोमवार को कांग्रेस सागर में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे। दिल्ली में लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार महासचिव प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्षों की बड़ी बैठक बुलाई गई है। CM मोहन यादव ने तिरंगा लहराकर किया यात्रा का शुभारंभ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 12 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली गई। सीएम डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा लहराकर यात्रा की शुरुआत की। नरेला विधानसभा के सुभाष आरओबी से शुरू हुई यात्रा में हजारों लोग हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे। यात्रा के स्वागत के लिए 101 मंच लगाए गए हैं। सीएम हाउस में महिला महापौर अध्यक्ष और पार्षद सम्मेलन मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को भोपाल और बैतूल में हर घर तिरंगा यात्रा व रक्षाबंधन उत्सव में शामिल होंगे। सुबह वह भोपाल के सुभाष नगर से राज्य स्तरीय तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। 12 बजे सीएम हाउस में देवी अहिल्याबाई शहरी क्षेत्र की महिला महापौर / अध्यक्ष एवं पार्षद सम्मेलन में शामिल होंगे। सीएम 2 बजे भोपाल से बैतूल रवाना होंगे। मध्य प्रदेश वासियों को स्लीपर वंदे भारत की सौगात जल्द राजधानी भोपाल को सबसे हाइटेक नई वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने जा रही है। भगवा रंग से रंगी यह वंदे भारत एक्सप्रेस स्लीपर कोच वाली रहेगी और इसकी स्पीड भी अन्य ट्रेनों से ज्यादा रहेगी। यह ट्रेन भोपाल से मुंबई के बीच चलाई जाएगी। फिलहाल वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का टाइम टेबल सामने नहीं आया है। नॉनवेज खरीदने को लेकर हुई बहस खूनी संघर्ष में बदली मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में दो लोगों के बीच नॉनवेज खरीदने को लेकर लड़ाई हो गई जिसमें एक युवक घायल हो गया है. जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दुकान में आग लगा दी. मामला आगर मालवा के ग्राम ग्राम गंगापुर का है. घटना के बाद गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.