छिंदवाड़ा में गैस किट से चल रही तीन स्कूली वाहन जब्त होगी FIR एलपीजी से संचालित होने वाले स्कूल वाहनों में छिंदवाड़ा में दर्ज होने वाली प्रदेश की पहली कार्यवाही के बाद आरटीओ ने आज फिर पांच स्कूली वाहनों जो नियम के विपरीत पाए जाने पर कार्यवाही की गई। लेकिन इन पांच वाहनों में से 3 वाहनों में एलपीजी गैस से संचालन करते हुए पाया गया एआरटीओ मनोज तहनगुरिया ने बताया कि तीनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। और पुलिस को प्रतिवेदन देने के बाद इन वाहन मालिकों पर एफआईआर दर्ज कराया जाएगा। अनियंत्रित होकर बोलेरो वाहन ने महिलाओं की मारी टक्कर न्यूटन चौकी क्षेत्र के बस स्टैंड के पास तेज गति से आ रही बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर एक मकान में घुस गई । इस वाहन की चपेट में आने से बाइक में सवार दो महिलाओं को हल्की चोंटे आई है। वही वाहन की टक्कर घर क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है । उक्त वाहन आबकारी विभाग में अटैच बताया जा रहा है। हालांकि देर शाम तक इस मामले में किसी भी प्रकार की शिकायत चौकी में दर्ज नही की गई है । पुलिस का कहना है यदि फरियादी शिकायत करता हैं आगे की कार्यवाही की जावेगी। कट्टा नदी में डूबे युवक का 36 घण्टे चले रेस्क्यू के बाद मिला शव महाराष्ट्र से नागद्वारी मेला जा रहे एक कार में सवार 5 लोग कल सुबह जुन्नारदेव क्षेत्र के कट्टा नदी में तेज बहाव के चलते बह गए । मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ की टीम ने कुछ घण्टों का रेस्क्यू चलाकर 4 युवकों को सुरक्षित बचा लिया था। जबकि एक युवक की तलाश निरंतर जारी थी। लगातार 36 घण्टे चले रेस्कयू के बाद आज शाम युवक का शव उसी की कार में पाया गया। युवक के शव को नदी से निकालकर पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है सावन के तीसरे सोमवार को रुद्राक्ष से हुआ बाबा का श्रृंगार सावन के तीसरे सोमवार को शहर के सभी शिवालयों में सुबह से भक्तों की भीड़ लगने लगी थी । भक्तों द्वारा सुबह से शिवलिंग का अभिषेक का क्रम जारी रहा। इसी क्रम में मोक्षधाम मन्दिर में बाबा महाकाल का रुद्राक्ष से श्रृंगार किया गया। जिस भी भक्त ने बाबा का यह रूप देखा में मनमुग्ध सा हो गया । शाम के वक्त बाबा महाकाल की आरती में सम्मिलित होने के लिए सैकड़ो की संख्या में भक्तों का मंदिर में जमावड़ा लग गया। आरती के उपरांत मन्दिर समिति द्वारा भक्तों के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया गया । शराब के पैसे को लेकर विवाद पुलिसकर्मी के बेटे का सिर फोड़ा शहर के नरसिंहपुर नाके के पास स्थित शराब दुकान में बियर के पैसे को लेकर हेड कांस्टेबल के बेटे और शराब दुकान के कर्मचारी के बीच विवाद हो गया। जिसके चलते शराब दुकान के कर्मचारियों ने मिलकर हेड कांस्टेबल के लड़के का सर फोड़ दिया जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भती कराया गया। जहां युवक का इलाज जारी है। शिकायत के आधार पर धरमटेकड़ी चौकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 324 समेत अन्य धराओं में मामला दर्ज कराया है । पुलिस अब मामले की विवेचना में जुट गई है । नाबालिक लड़की को भगाकर ले जाने वाला युवक गिरफ्तार उमरानाला थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी प्रार्थी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इसकी 16 साल की नाबालिक लड़की को किसी ने बहला फुसलाकर ले गया है। रिपोर्ट उपरांत पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन पर टीम गठित कर साइबर सेल की सहायता से राजस्थान से अपहर्ता को दस्तयाब किया गया। जो अपहर्ता के बयान के आधार पर कर परिवार को सुपुर्द किया गया । आरोपी के विरुद्ध धारा 366 376 ipc ओर पोक्सो act की धाराओं के तहत आरोपी यश मंडरा निवासी चंदनगाव को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया। आम रास्ते को बंद करने को लेकर भीम सेना ने सोंपा ज्ञापन शहर के वार्ड नं 35 इमलीखेड़ा में लगभग 35 से 40 आदिवासी परिवार विगत 8 से 10 वर्ष से निवास कर रहे है । लेकिन कुछ दिनों पहले वह सड़क को बंद कर दिया गया है । जबकि उस रास्ते से रहवासियों का आवागमन होता है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत भी दर्ज कराई थी। लेकिन राजस्व अधिकारियों ने शिकायतकर्ता पर दबाब बनाकर शिकायत बंद करा दी। लेकिन उसके बावजूद भी अधिकारियों ने इस मामले में कोई सुनवाई नही की है। इसी को लेकर आज भीम सेना ने पीड़ित लोगो के साथ पहुंचकर कलेक्टर के माध्यम से सीएम के नाम ज्ञापन सोंपा है।