क्षेत्रीय
दिल्ली में कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में डूबकर हुई तीन छात्रों की मौत को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा - दिल्ली के कोचिंग सेंटर डेथ चैंबर बन गए हैं. दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक कोचिंग संस्थान की बिल्डिंग में जून 2023 में आग लग गई थी. इससे बचने की कोशिश में कई छात्र घायल हुए थे. मामले को लेकर हाई कोर्ट ने कहा था - जिन इमारतों में कोचिंग चल रहे हैं उन्हें एजुकेशनल बिल्डिंग मान कर उसी के मुताबिक अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करवाया जाए.