क्षेत्रीय
महाकाल की नगर उज्जैन ने एक कमाल कर दिखाया है। यहां 1500 लोगों ने एक साथ 10 मिनट तक डमरू बजाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम भी दर्ज करा लिया है। यह रिकॉर्ड सावन के तीसरे सोमवार यानी आज बनाया गया है। गिनीज बुक ने वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट भी दे दिया है। ग्रीनिज बुक से आए ऋषि नाथ ने सांसद अनिल फिरोजिया विधायक सतीश मालवीय और संतों को सर्टिफिकेट सौंपा। जानकारी के मुताबिक महाकाल लोक के पास शक्ति पथ पर 1500 लोगों ने एक साथ डमरू बजाया।