मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज जबलपुर में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। इस मौके पर मंत्रीगण जिनमें प्रह्लाद पटेल राकेश सिंह संपतिया उइके चैतन्य कश्यप लखन पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण प्रमुख उद्योगपति और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जबलपुर: भारत के रक्षा भविष्य का लॉन्चपैड रहा है. जिसके तहत कुशल कार्यबल से लेकर शीर्ष संस्थानों तक निवेश के मौकों को बढ़ावा देना है। जो भारत के रक्षा भविष्य को आकार दें। आत्मनिर्भर भारत की यात्रा में निवेश करें। कॉन्क्लेव में ताईवान मलेशिया ब्रिटेन फिजी जापान और इंडोनेशिया जैसे देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए है इसके अलावा 9 राज्यों हरियाणा दिल्ली बिहार राजस्थान गुजरात महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ और कर्नाटक के प्रतिनिधि शामिल हुए है.