Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
15-Jul-2024

रविवार को शासकीय नर्मदा महाविद्यालय को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्‍सीलेंस के दर्जा मिलने के बाद शुभारंभ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और प्रोफेसरों को संबोधित करते हुए परिवहन एवं स्‍कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह राव ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शासकीय नर्मदा महाविद्यालय प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्‍सीलेंस बन गया है। परिवहन एवं स्‍कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने रविवार को प्रधानमंत्री ऑफ एक्‍सीलेंस नर्मदा महाविद्यालय की 2 बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसके पूर्व राज्यसभा सांसद माया नारोलिया एवं विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने भारतीय ज्ञान प्रकोष्ठ कक्ष का अवलोकन किया और विद्या वन में पौधरोपण किया। संभागायुक्त केजी तिवारी ने भी पौधरोपण किया। नर्मदा महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने बताया कि वे स्वयं इस विद्यालय के छात्र रहें है। उन्‍होने कहा कि इस महाविद्यालय से ऐसी प्रतिभाएं निकलें जो संपूर्ण भारत वर्ष में नर्मदापुरम जिले का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में महाविद्यालय का महत्व बढेगा।