Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
14-Jul-2024

पीजी कॉलेज अब पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस से पहचाना जाएगा गृह मंत्री अमित शाह ने आज इंदौर से छिंदवाड़ा समेत 54 जिलों में पीएम पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया। सांसद विवेक बंटी साहू ने बताया कि पीजी कॉलेज को अब पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के नाम से जाना जाएगा और इस कॉलेज में शिक्षा नीति की अनुसार नए पाठ्यक्रम पेश किए जाएंगे । वह स्वरोजगारमुखी शिक्षा प्रदान करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद विवेक बंटी साहू कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह एसपी मनीष खत्री महापौर विक्रम आहाके भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव भाजपा नेता अजय सकसेना समेत कॉलेज के कुलपति मौजूद रहे। सीएम के दौरे को लेकर कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक 16 जुलाई को एक दिवसीय दौरे पर सीएम मोहन यादव अमरवाड़ा आएंगे। इसी को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह एवं एसपी मनीष खत्री ने सीएम के दौरे और तैयारीयों को लेकर समस्त शासकीय विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक लेते हुए उन्होंने सीएम के दौरे सम्बंधित अधिकारियों से चर्चा कर दिशा निर्देश जारी किए। वही एसपी मनीष खत्री ने भी सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी सांझा की गई। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अधिकारियों ने किया पौधारोपण एक पेड मॉ के नाम अभियान के तहत आज शासकीय उद्यान रोपणी जमुनिया में कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह एसपी मनीष खत्री द्वारा 100 आम (आल्फांजो) 100 आम (दशहरी) एवं 100 काजू के पौधों का रोपण किया गया। इस अभियान के दौरान एसडीएम सुधीर जैन तहसीलदार श्री त्रिपाठी उप संचालक कृषि जितेन्द्र सिंहसमस्त उद्यानिकी स्टॉफ के साथ गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। झमाझम बारिश ने उमस से दिलाई राहत जिले भर में रविवार को शाम के वक्त मौसम में अचानक बदलाव आ गया और उमस भरी गर्मी के बीच हुई झमाझम बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है. शहरवासी बीते तीन दिनों से हो रही उसम से परेशान थे। बारिश के शुरू होने से पहले हल्की हवाएं चली फिर कुछ देर बाद बारिश ने तेज पकड़ा तो मौसम काफी सुहावना हो गया. करीब एक घंटे तक जमकर बारिश हुई जिससे शहर के कई मुहल्लों में नाली जाम हो गया शहर के सड़कों पर बारिश का पानी बहने लगा. बारिश के बाद तापमान में भी कमी आयी है। कराते खिलाड़ियों को मिले बेल्ट स्थानीय एडीफाय स्कूल एवं डस्ट्रिक्ट स्र्पोर्ट्स कराते एसोसिएन के संयुक्त तत्वाधान में कराते खिलाड़ियों की बेल्ट परीक्षा म.प्र.कराते प्रमुख राजेन्द्र सिंह तोमर के कुशल मार्गदर्शन में कराते प्रशिक्षक रविन्द्र जायसवाल द्वारा दिया गया । जिसमें कराते खिलाड़ियों ने कराते परीक्षा में सफल हुए तो उन्हें बेल्ट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल संचालक सुमित साहू प्रिंसीपल प्रियंका साहू स्कूल कोऑर्डिनेटर उज्वल कारफा कराते कोच रविंद्र जायसवाल व्यायाम शिक्षक संदीप अहिरवार ने सभी बच्चों को शुभकामना बधाई दी है। लघु वेतन कर्मचारी संघ की बैठक सम्पन्न लघु वेतन कर्मचारी संघ के सदस्यों ने आज सुबह लघु वेतन कर्मचारी भवन में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक में कर्मचारियों को होने वाली समस्याओं और उनके निराकरण जल्द होने समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बैठक में कर्मचारी एवं पदाधिकारी ने अपनी बात रख अपने सुझाव एक दूसरे सांझा किए। पिकनिक मनाने आए युवक की पानी मे डूबने से मौत उमरानाला चौकी क्षेत्र के कुकड़ी खापा वॉटर फॉल में आज दोपहर 1 बजे नागपुर से 6 दोस्त पिकनिक मनाने आए। इस दौरान हिमांशु नहाते हुए गहरे पानी मे फंस गया। पानी के डूबता देख उसके दोस्तों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन उसकी जब तक मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को बाहर निकालकर उसे पीएम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मर्ग क़ायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है। कुकड़ीखापा वॉटर फॉल के यह कोई पहला मामला नही है । इसके पूर्व में भी इस तरह की घटना सामने आ चुकी है।