Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
12-Jul-2024

सागर में विराजमान मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज के अतिशय क्षेत्र मंगलगिरी बिहार के दौरान शहर में बड़ी भारी तादाद में सामाजिक जन शामिल हुए जिसका दृश्य बड़ा ही अद्भुत प्रतीत हुआ. लोगों की माने तो अभी तक का यह सबसे बड़ा रिकॉर्ड होगा मुनि श्री ने अपने प्रवचनों में कहा - मंगलगिरी क्षेत्र को लेकर कई स्वप्न मन में थे मगर किन्हीं कारणों से वे पूर्ण नहीं हो सके मगर देर से ही सही पूरा सागर मंगलगिरी पर गर्व करेगा। मुनि श्री के इस सुझाव के बाद ट्रस्ट में हड़कंप फेल गया है। मार्च में SDM कार्यालय से भाग्योदय ट्रस्ट प्रबंधन को पत्र भेजकर आय-व्यय की जानकारी मांगी गई थी। ट्रस्ट लम्बे समय से यह जानकारी नहीं दे रहा था।