छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 22 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है. मानसून सत्र को लेकर कैंबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने विपक्ष पर तंज कसा है. उन्होंने कहा विपक्ष की विधानसभा और लोकसभा में करारी हार हुई है. जनता ने उनका मुख बंद करा दिया है. उनका बड़बोलापन खत्म हो गया है. भगवान उनको सहन शक्ति दे. कांग्रेस की बैठक को लेकर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा संगठन को कितना मजबूत करेंगे वह तो वही जानेंगे. हार का ठीकरा किसके ऊपर फोड़ा जाए उसके लिए व्यक्ति खोज रहे हैं. स्कूलों की जर्जर स्थिति को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने कहा पिछले 5 सालों में स्कूलों की स्थिति मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के चलते खराब हुई है. शिक्षा मंत्री प्रेम साय टेकाम बाबा गुट के थे. इसके चलते स्कूल शिक्षा विभाग को अनदेखी किया गया. विष्णु देव की सरकार शिक्षा विभाग को प्रथम श्रेणी में रखती है. उसकी चिंता करती है. शिक्षा व्यवस्था अच्छा होगा। स्कूल की जर्जर स्थिति पर केदार कश्यप के बयान पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा केदार कश्यप गलतफहमी में है. मानसून सत्र ऐसा ना हो कि मंत्रियों को सदन से भागना पड़े. कांग्रेस के MLA लीडर ऑफ अपोजिशन महंत जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी सदन के अंदर लड़ेगी और कांग्रेस पार्टी सदन के बाहर भी लड़ेगी. इस मानसून सत्र में कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन रहेगा. सरकार के पास जनहित मुद्दों को लेकर हम जाएंगे. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा - कैबिनेट की बैठक में कोई निर्णय नहीं होने वाला है. दो मंत्रियों के पद खाली है जिसे भर नहीं पाए हैं. शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है. भगवान भरोसे चल रही है. बीजेपी में अंदरखाने में टिकटोक नहीं चल पा रहे हैं. आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी में दो बड़ी बैठक होने जा रही है. पहले जिला अध्यक्षों के साथ बैठक है. दूसरी बैठक प्रदेश कार्यकारिणी की होगी जिस पर आगामी कार्ययोजना और संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा करेंगे. गुजरात मॉडल को छत्तीसगढ़ में भी अपनाने की तैयारी है. इसके लिए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दौरा किया है. इस मामले में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा गुजरात मॉडल देश में फेल हो चुका है. इस फेलियर मॉडल को यहां लागू करना चाह रहे और डिप्टी सीएम उसे देखने जा रहे तो मैं मानता हूं कि डिप्टी सीएम विजय शर्मा पिकनिक मनाने गए हैं. छत्तीसगढ़ जगदलपुर बस्तर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में दिन दहाड़े सुने पड़े मकान को निशाना बनाकर चोरी होने की रिपोर्ट लगातार मिल रही थी। करपावंड क्षेत्र और परपा क्षेत्र के कई घरों में चोरों ने सुने मकान को दिन के समय निशाना बनाकर सोना-चांदी और नगदी रकम उड़ाने का एक ही तरीका अपनाया था। गिरफ्तार आरोपीयों से तीन सोने का हार दो सोने का चैन वजन लगभग- 65 ग्राम कीमत लगभग 4लाख 50 हजार-रूपया और आद जप्त किया गया है। आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा जा रहा है।