राज्य
भोपाल के जंबूरी मैदान में सीएम ने एक पेड़ मां के नाम के तहत आंवला का पौधा लगाया।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के जंबूरी मैदान में शनिवार को आंवले का पौधा रोपा। इसी के साथ उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा पूरे प्रदेश में 5.5 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। भोपाल में ही 12 लाख पौधे लगाए जाने हैं। हरियाली महोत्सव के तहत आयोजित इस वृहद पौधारोपण कार्यक्रम में जंबूरी मैदान पर कुल 25 प्रजातियों के लगभग 5000 पौधे रोपे गए। जिलेभर में आज विभिन्न क्षेत्रों में 12 लाख पौधे मां के नाम रोपे जा रहे हैं।