Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
06-Jul-2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार शाम सेना के शहीदों को सम्मानित किया। इस दौरान 5वीं बटालियन राजपूताना राइफल्स के हवलदार विवेक सिंह तोमर को मरणोपरांत शौर्य चक्र से नवाजा गया। हवलदार विवेक सिंह तोमर मुरैना जिले के रूअर गांव के रहने वाले थे। सियाचिन ग्लेशियर में 11 जनवरी 2023 की दोपहर तापमान नियंत्रण बिल्डिंग में धुंआ भर जाने से साथियों को बाहर निकाला लेकिन दम घुटने से वह शहीद हो गए। हवलदार विवेक सिंह तोमर को शौर्य चक्र सम्मान मिलने से पूरा चंबल क्षेत्र गौरान्वित है।