मध्यप्रदेश में मानसूनी बारिश का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को मानसून ने प्रदेश के कई जिलों को कवर कर लिया । बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट देखी गई। वहीं मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही आने वाले 3 दिनों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने से भोपाल समेत कई जिलों में तेज बारिश होने का अनुमान है। बारिश के चलते प्रदेश के तापमान मे गिरावट आई है। सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री से कम दर्ज हुआ। वहीं ग्वालियर क्षेत्र में भी मानसून की एंट्री हो गई है। जहां लोग भीषण गर्मी से परेशान थे वहीं झमाझम बारिश होने से तापमान 34.6 डिग्री दर्ज किया गया।।