कैलाश विजयवर्गीय के शहर में पांच महीने में 30 हत्याएं रविवार सुबह भाजयुमो के मोनू कल्याणे की हत्या ने एक बार फिर शहर की कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। शहर में पांच महीने में 30 हत्याएं हो चुकी हैं। यानी औसतन हर पांचवें दिन एक हत्या हो रही है।यह आंकड़ा पिछले तीन साल में सबसे ज्यादा है। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय शहर की कानून व्यवस्था को नियंत्रित बता रहे हैं। गोवध अधिनियम का सख्ती से कराया जाएगा पालन सिवनी में गो हत्याकांड पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि गोवध अधिनियम का सख्ती से पालन कराया जाएगा. मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 1 महीने में गोवंश अधिनियम के तहत 550 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हुए हैं. 7000 से ज्यादा गोवंश को बचाया भी गया है. सिवनी में हुई घटना के बाद प्रदेश सरकार ने कलेक्टर और एसपी को बदल दिया है. रानी दुर्गावती बलिदान दिवस: कार्यक्रम में CM मोहन होंगे गौंड साम्राज्य की वीरांगना रानी दुर्गावती का आज सोमवार 24 जून को बलिदान दिवस है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर में वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम स्थल पर रानी दुर्गावती पर केंद्रित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी. आदिवासी लोक कलाओं के कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी होगी. अमरवाड़ा विधानसभा के नामांकनों की स्क्रूटनी आज छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 21 जून तक जमा हुए नामांकन फाॅर्म की जांच सोमवार को होगी। इस दौरान पूरे दस्तावेज जमा न करने वाले और गलत जानकारी देने वाले प्रत्याशियों के नामांकन रिजेक्ट किए जा सकते हैं। 3 दिन में MP के 32 जिलों में पहुंचा मानसून मानसून 3 दिन के अंदर मध्यप्रदेश में 32 जिलों में पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले 5 दिन में यह पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। सबसे आखिरी में ग्वालियर-चंबल संभाग में पहुंचेगा। इस बार सामान्य से 106% तक बारिश होने का अनुमान है। MP से निकला यूपी में पेपर लीक का कनेक्शन उत्तर प्रदेश में समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक कांड का भोपाल कनेक्शन सामने आया है। पर्चे भोपाल की किसी प्रिंटिंग प्रेस में छपे थे। भोपाल में प्रिंटिंग प्रेस कर्मचारी सुनील रघुवंशी समेत आधा दर्जन लोगों को UP STF ने गिरफ्तार किया है। फर्जी सर्टिफिकेट से शिक्षक बने 157 लोग होंगे बर्खास्त भिंड जिले में दिव्यांग कोटे से शिक्षकों की भर्ती के मामले में डॉक्टरों ने गजब फर्जीवाड़ा कर दिया। आंखों के डॉक्टर ने पैर हड्डी के डॉक्टर ने कान और ईएनटी के डॉक्टर ने आंखों की दिव्यांगता के फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बना दिए। इन्हीं प्रमाण पत्रों के आधार पर फर्जी शिक्षक बने 157 लोगों को बर्खास्त किया जाएगा। मंत्री समर्थक भाजपा नेता की हत्या के आरोपी मंडीदीप से गिरफ्तार कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समर्थक मोनू कल्याणे की शनिवार रात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद सुबह कुछ लोगों ने आरोपियों के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी की। कड़ी सुरक्षा के बीच मोनू की शवयात्रा निकाली गई। पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार हत्या के आरोपियों को मंडीदीप से एक रिश्तेदार के यहां से पकड़ा गया है। MPL फाइनल मुकाबले में जमकर पत्थरबाजी MPL के फाइनल मुकाबले में देर रात जमकर पत्थरबाजी हुई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। झड़प में एक युवक और पुलिसकर्मी घायल हो गए। रविवार को प्रतियोगिता का अंतिम व निर्णायक मुकाबला भोपाल लेपर्ड और जबलपुर लॉयंस के बीच खेला गया। जबलपुर लॉयंस ने भोपाल लेपर्ड्स को 216 रन पर समेटकर खिताब जीत लिया। महिला के टुकड़े कर ट्रेन में फेंकने वाला गिरफ्तार इंदौर और ऋषिकेश की ट्रेन में मिले महिला के टुकड़े वाली गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। उज्जैन से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने महिला के फोन में सिम डाली तो पुलिस ने उसे ट्रेस कर लिया। उसने पहले गला दबाकर महिला को मारा था फिर धारदार हथियार से शव के टुकड़े कर दिए थे।