क्षेत्रीय
बुधनी विधानसभा को रिक्त घोषित कर दिया गया है। विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने इसकी अधिसूचना जारी की। बुधनी से शिवराज सिंह चौहान विधायक चुने गए थे। उनके इस्तीफे के बाद अब इस सीट पर उपचुनाव होना है। शिवराज सिंह चौहान विदिशा सीट से सांसद चुने गए हैं। मोदी कैबिनेट में उन्हें कृषि मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। दो दिन पहले ही शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा से इस्तीफा दिया था।