Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
18-Jun-2024

प्रियंका गांधी ने आखिर वायनाड को ही क्यों चुना? कांग्रेस ने बड़ा फैसला करते हुए ऐलान किया कि राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट छोड़ेंगे और यूपी के रायबरेली से सांसद बने रहेंगे। राहुल की जगह अब प्रियंका गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा - रायबरेली सीट से गांधी-नेहरू परिवार का पुराना नाता है इसलिए राहुल रायबरेली सीट से सांसद बने रहेंगे और प्रियंका गांधी वायनाड के लोगों को राहुल की कमी नहीं खलने देंगी। राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग से की मांग ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग से मशीनों और प्रक्रियाओं में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने या उन्हें हटाने को कहा है। यह मांग ऐसे समय में आई है जब एक दिन पहले कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया था कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन एक “ब्लैक बॉक्स” है और किसी को भी इसकी जांच करने की अनुमति नहीं है। संसद में मूर्तियों को लेकर बवाल जारी संसद में मूर्तियों का स्थान बदलने पर जमकर बवाल हो रहा है। कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने इस पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसे लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ बताया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी और एनडीए गठबंधन के नेता इसके समर्थन में हैं। सरकार का कहना है कि प्रेरणा स्थल से संसद परिसर की शोभा बढ़ेगी। आज जारी होगी किसान सम्मान की 17वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 18 जून को PM किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करेंगे। PM मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से देश के 9.3 करोड़ों किसानों को 2-2 हजार रुपए की किस्त ट्रांसफर करेंगे। इसमें 20 हजार करोड़ रुपए किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। केंद्र सरकार करेगी मैतेई-कुकी समुदाय से बात मणिपुर हिंसा और राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 17 जून को गृह मंत्री अमित शाह की दिल्ली में बैठक हुई। इसमें तय हुआ है कि गृह मंत्रालय मैतेई और कुकी समुदाय से बात करेगा। गृह मंत्री शाह ने राज्य के मुख्य सचिव विनीत जोशी को विस्थापितों के लिए उचित स्वास्थ्य-शिक्षा सुविधाएं और उनके पुनर्वास को सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है। गौरव गोगोई ने मांगा EC से खराब EVM का डेटा असम की जोरहाट सीट से कांग्रेस के लोकसभा सांसद गौरव गोगोई ने चुनाव आयोग से खराब EVM का डेटा जारी करने की मांग की है। गोगोई ने कहा कि वह पूरे विश्वास के साथ कह सकते हैं कि इन मशीनों ने गलत परिणाम दिखाए हैं। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में LeT कमांडर ढेर जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में 17 जून की सुबह सुरक्षाबलों ने आतंकी LeT कमांडर उमर अकबर लोन उर्फ जाफर को मार गिराया है। वो पट्टन का रहने वाला था। इलाके में अभी भी 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। उनकी तलाश के लिए सेना का ऑपरेशन जारी है। पहली बार उत्तर कोरिया की यात्रा पर जाएंगे व्लादिमीर पुतिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मंगलवार को दो दिवसीय यात्रा पर उत्तर कोरिया पहुंचने वाले हैं। बीते 24 वर्षों में पुतिन की उत्तर कोरिया की पहली यात्रा होगी। पुतिन उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से मुलाकात कर के सैन्य सहयोग बढ़ाने पर चर्चा कर सकते हैं। रूस और उत्तर कोरिया दोनों के ही अमेरिका से काफी गहरे मतभेद हैं। भारतीय फुटबॉल का बड़ा एक्शन भारतीय फुटबॉल फेडरेशन ने सोमवार को भारत का फीफा विश्व कप जीतने का सपना टूटने के बाद मौजूदा भारतीय मुख्य कोच इगोर स्टिमाक को उनके पद से बर्खास्त कर दिया है। उन्हें साल 2019 में भारतीय फुटबॉल टीम का कोच बनाया गया था। काफी लंबे समय के बाद भारतीय फुटबॉल में ऐसा बड़ा एक्शन लिया गया है। महंगाई और बढ़ने के आसार कंपनियां बढ़ा रहीं दाम देश में बढ़ती महंगाई के बीच रोजमर्रा के सामान बेचने वाली FMCG कंपनियों ने आम लोगों की मुश्किल बढ़ा दी हैं। बीते दो-तीन महीनों में इन कंपनियों ने फूड और पर्सनल केयर से जुड़े प्रोडक्ट‌्स के दाम 2 से 17% तक बढ़ा दिए हैं। टाटा डाबर और इमामी जैसी कंपनियों ने संकेत दिए हैं कि वे भी अपने प्रोडक्ट के दाम बढ़ाने जा रही हैं।